मणिपुर घटना के विरोध में काशीपुर महिला कांग्रेस ने ज्योति रौतेला के नेतृत्व में केंद्र सरकार का फूंका पुतला

Spread the love

रिपोर्टरजुगनू  खान काशीपुर

मणिमणिपुर घटना के विरोध में काशीपुर महिला कांग्रेस ने ज्योति रौतेला के नेतृत्व में केंद्र सरकार का फूंका पुतलापुर घटना के विरोध में काशीपुर महिला कांग्रेस ने ज्योति रौतेला के नेतृत्व में केंद्र सरकार का फूंका पुतला

काशीपुर। मणिपुर की घटना के विरोध में महिला कांग्रेस की कार्यकत्रियों ने यहां महाराणा प्रताप चौक पर प्रदर्शन कर केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने घटना के जिम्मेदार मणिपुर सरकार के इस्तीफे की मांग की। कहा कि अगर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ता आज महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित हुए। उन्होंने मणिपुर की शर्मनाक घटना के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि हमारे देश में महिलाओं और बेटियों को देवी के रूप में पूजा जाता है। लेकिन मणिपुर में जो कुछ हुआ, उससे पूरे देश की महिलाएं खुद को आहत और अपमानित महसूस कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने घटना को लेकर मणिपुर के सीएम के बयान की भी कड़े शब्दों में भर्त्सना की। इस दौरान रुद्रपुर की पूर्व चेयरमैन मीना शर्मा, अलका पाल, रेखा सोनकर, राज बतरा, डिपंल राणा, प्रेमा सिंह, सुनीता देवी, आवेश, अंजलि आदि उपस्थित रहीं।

More From Author

रुद्रपुर। रम्पुरा स्थित निचाल इमली मोहल्ला, वार्ड नंबर-22 में महिलाओं द्वारा मां भगवती दुर्गा जागरण का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण और भक्ति रस से सराबोर इस आयोजन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर मां भगवती के दर्शन किए तथा शीश नवाकर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

वाहनों में लगे प्रेशर हॉर्न/मोडिफाइड साइलेंसर आदि के खिलाफ उधम सिंह नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

पूर्व विधायक ने किया मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त चैकों का किया वितरण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *