भाजपा नेता के भाई के घर चोरी,बंदूक समेत सोने के जेवरात पार

Spread the love

-एक दोनाली बंदूक और लाखों के जेवरात किए पार

-पुलिस में मचा हडकंप,चोरों की तालाश तेज

चोरों का भाजपा नेता के भाई के घर धावा,बंदूक सहित लाखों के जेवर चोरी

रुद्रपुर। जिले में एक बार फिर चोरों ने अपनी दस्तक देनी शुरू कर दी है। गदरपुर में पार्षद के घर पर लाखों की चोरी को अंजाम देने के बाद अब चोरों ने वरिष्ठ भाजपा नेता चुघ के छोटे भाई के घर पर धावा बोल कर एक बदूक व लाखों के जेवर चुरा लिए है। जिसकी खबर मिलते ही पुलिस में हडकंप मच गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगलना शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार सरस्वती इन्कलेव भूरारानी के रहने वाले मनीष चुघ अपने बडे़ भाई भाजपा नेता भारत भूषण चुघ के साथ मिलकर प्रापर्टी का काम करता है। बताया जा रहा है कि 11अगस्त को वह परिवार के साथ विदेश गए थे कि मौका देखकर चोरों ने खिडकी तोड़कर अलमारी में रखी दोनाली बंदूक,40कारतूस और लाखों के जेवर पार कर लिया। सूचना मिलते ही परिवार और पुलिस में हडकंप मच गया। पुलिस ने चोरों की तालाश शुरू कर दी है।

More From Author

रुद्रपुर के युवाओं को जल्द मिलेगी हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात  पुरानी तहसील भवन में बनेगी अत्याधुनिक सुविधायुक्त लाइब्रेरी  महापौर और सीडीओ ने किया प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण  प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए होगा बुक बैंक कंप्यूटर, इंटरनेट और प्रशिक्षण केंद्र भी होगा स्थापित

रुद्रपुर:एसएसपी ने किए कई पुलिस कर्मियों के तबादले देखे लिस्ट

थाना किच्छा से चोरी मोटरसाइकिल सहित चोर को पुलभट्टा पुलिस ने दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *