बी ह्यूमन फाऊंडेशन क्लब की ओर से भगत सिंह चौक पर आयोजित रक्तदान शिविर का मेयर रामपाल सिंह ने उदघाटन किया और रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाया

Spread the love

रूद्रपुर। बी ह्यूमन फाऊंडेशन क्लब की ओर से भगत सिंह चौक पर आयोजित रक्तदान शिविर का मेयर रामपाल सिंह ने उदघाटन किया और रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाया। इस दौरान मेयर रामपाल सिंह सहित अन्य लोगों ने सरदार भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन भी अर्पित किये। इस अवसर पर मेयर ने कहा आपात कालीन स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी। मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि रक्तदान करना पुण्य का काम है। रक्तदान से न सिर्फ किसी की जान बच सकती है बल्कि रक्तदान से रक्तदान करने वाले की सेहत भी ठीक रहती है। उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। समय समय पर रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। उन्होंने रक्तदान शिविर आयोजन के लिए बी ह्यूमन फाउंडेशन की सराहना की। आयोजकों ने मेयर रामपाल सिंह का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य बाजार के पार्षद प्रतिनिधि सोनू अनेजा, बी ह्यूमन फाउंडेशन क्लब के अध्यक्ष गौरव तागरा , सचिन तनेजा , रविन्द्र शर्मा , अनमोल विर्क ,सोनू कपूर , लक्की चिलाना ,सोनू पाहुजा , सनी अदलखा , शिवम् तागरा ,अमित चिलाना आदि लोग उपस्थित रहे

More From Author

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

*काशीपुर के सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में ठाकुरद्वारा निवासी महिला की मौत*

देखे वीडियो :- टंकी पर चढ़ गया युवक फिर हो गया ऐसा,क्यों चढ़ा था जाने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *