बाजपुर तहसील में किसानों ने की तालाबंदी, कर्मियों को निकाला बाहर

Spread the love

बाजपुर तहसील में किसानों ने की तालाबंदी, कर्मियों को निकाला बाहर

20 गांव की भूमि पर मालिकाना हक की मांग को लेकर जारी है आंदोलन।
बाजपुर= 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि पर मालिकाना हक की मांग को लेकर जारी आंदोलन ने आज उग्र रुप ले लिया।आंदोलनकारियों ने तय के अनुसार तहसील में तालाबंदी कर दी। बही आंदोलनकारियों ने तहसील के बाहर हल्द्वानी रोड पर सभा का भी आयोजन किया। जिसमें उन्होंने भाजपा सरकार पर किसानो, मजदूर और व्यापारियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
आज सुबह 10:00 बजे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में भूमि पीडित आंदोलन स्थल पर जमा हुए यहां पर इन लोगों ने किसान प्रतिज्ञा दोहराई। इसके बाद तहसील में तालाबंदी कर दी। वही तहसील के बाद हुई सभा में कर्म सिंह ने कहा कि आंदोलनकारी अपनी जायज मांगों को लेकर 1 अगस्त से तहसील में शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार के नुमाइंदे बार-बार आश्वासन तो दे रहे हैं लेकिन उसके बाद भी इस भूमि पर मालिकाना हक नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि इसी को लेकर आज तहसील में तालाबंदी की गई है। वह मौजूद जगतार सिंह बाजबा ने कहा कि सरकार आंदोलनकार्यों के धैर्य की परीक्षा ले रही है। यदि ऐसा ही रहा तो फिर इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में भूमि पीड़ित मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर स्थित सिटी क्लब में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानन्द जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में ड्रग्स अवेयरनेस टीम के प्रतिनिधियों द्वारा एक प्रेरणादायक एवं प्रभावशाली जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य नशे और मादक पदार्थों के दुरुपयोग के बढ़ते खतरे पर प्रकाश डालना था।

श्री_राम_कथा_का_कलश_यात्रा_से_शुभारंभ बाजपुर।शुगर फैक्ट्री रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली श्री राम कथा का शुभारंभ आज अनाज मंडी स्थित मंदिर से कलश यात्रा के माध्यम से हुआ