बसंती मंदिर संजय नगर खेड़ा में अखंड हरी नाम संकीर्तन शुरू

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

बसंती मंदिर संजय नगर खेड़ा में अखंड हरी नाम संकीर्तन शुरू
भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ने कमेटी के लोगों का किया सम्मान
रुद्रपुर। बसंती मंदिर संजय नगर खेड़ा में श्री सनातन दास गोस्वामी व भाईचारा एकता मंच की संजय नगर खेड़ा की अध्यक्ष आरती के द्वारा आयोजित द्वितीय अखंड श्री हरि नाम संकीर्तन विधिवत रूप से शुरू हो गया ।इस अवसर पर पहुंचे भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष के पी गंगवार ने बसंती मंदिर कमेटी के पदाधिकारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। आपको बताते चलें कि इससे पूर्व सुबह संकीर्तन के शुभारंभ के अवसर पर निकली कलश यात्रा का विधिवत पूजन कर भाईचारा एकता मंच की प्रदेश महामंत्री रेनू जुनेजा ने शुरुआत की थी। कलश यात्रा में सैकड़ो महिलाओं ने हिस्सा लिया जिसमें भाईचारा एकता मंच की ओर से सुमन पन्त, शील चौधरी काजल राघव, आरती मौर्य, कंचन मौर्य आदि ने भी प्रतिभा किया। कलश यात्रा के समापन के बाद बिधिबत रूप से पूजा अर्चना के बाद अखंड श्रीनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ ।इस मौके पर पहुंचे भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने अखंड हरी नाम संकीर्तन के पदाधिकारी के साथ-साथ बसंती मंदिर कमेटी के पदाधिकारी रविंद्र विश्वास, अंशु विश्वास, प्रदीप विश्वास ,मानिक विश्वास, विजय यादव, चंदन डाली, अजीत सिंह, साधन विश्वास, सुधांशु सिंह, गौतम कला, नितिन दास, नितिन राय आदि का अंग वस्त्र देकर सम्मान किया इस मौके पर भी भाईचारा एकता मंच की प्रदेश महामंत्री रेनू जुनेजा, कविता मंडल, संध्या गायन सहित तमाम लोग मौजूद रहे

More From Author

उत्तराखंड विधायक शिव ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाई तीन से ज्यादा बच्चों वाले परिवार को सभी सरकारी सुविधाएं न दी जाएं चित्र शिव अरोरा

रुद्रपुर। गुरुवार को इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम पर गैस सिलेंडर लेने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घंटों इंतजार के बावजूद गैस न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने एजेंसी परिसर में जमकर हंगामा किया।

गैरसैण विधानसभा सत्र के दौरान विधायक शिव अरोरा ने कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात! जल्द आरम्भ होगा मोदी मैदान मे इंडोर आउटडोर खेल स्टेडियम का निर्माण

रुद्रपुर। गल्ला मंडी स्थित श्याम मंदिर से राजस्थान खाटू श्याम धाम मेहंदीपुर बालाजी धाम सालासर वृंदावन के लिए श्रद्धालुओं की बस को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने केसरिया झंडा दिखाकर रवाना किया।

रम्पुरा वार्ड नंबर 22 शिव मंदिर एवं पकौड़ी मोहल्ला में दो स्थानों पर गणेश महोत्सव पर समाजसेवी संजय ठुकराल ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुँच कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *