पढ़े: पुलिस ने कच्ची शराब बना रहे शख्स को किया गिरफ्तार हजारो का लहन किया नष्ट

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला उधमसिंहनगर द्वारा जन पद में चलाए जा रहे अवैध शराब की रोकथाम और विक्री पर कार्यवाही करते हुए चौकी कुंडेश्वरी पुलिस द्वारा ग्राम गोविंद नगर गुज्जर बस्ती के जंगल में अवैध शराब की कसीदगी कर रहे बक्शीश सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी ग्राम गोविंद नगर काशीपुर को क्रमशः एक रबर ट्यूब में भरी 30 लीटर अवैध कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण लोहे के दो ड्रम, एक प्लास्टिक पाइप, एक एल्यूमीनियम पाइप, मिट्टी की एक हांडी व प्लास्टिक का मग सहित आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) के तहत गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 8000 लीटर लाहन नष्ट किया गया I
गिरफ्तारी और बरामदगी पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह चौकी प्रभारी कुंडेश्वरी, कां. गजेंद्र गिरी, मुकेश कुमार, किशोर फर्त्याल हरी सिंह व त्रिभुवन सिंह शामिल थे।

More From Author

भगत सिंह चौक पर कांग्रेस प्रभारी शैलजा द्वारा माल्यार्पण से इनकार को बताया शर्मनाक, विधायक शिव अरोरा बोले शहीदों का अपमान के लिये उत्तराखंड की जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध /यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प धर्मवीर सोंलकी के नेतृत्व में

प्रगतिशील कृषक उत्पादक संगठन की बैठक इफको द्वारा आयोजित की गई

रुद्रपुर पुलिस ने अबैध हथियार के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार