पुलिस ने बाइक पर गांजा ले जाते युवक को किया गिरफ्तार

Spread the love

पुलिस ने बाइक पर गांजा ले जाते युवक को किया गिरफ्तार

काशीपुर। बाइक पर गांजा ले जाते युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधित धारा के तहत उस पर केस दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर मंजुनाथ टीसी द्वारा जनपद में अवैध नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान आपरेशन क्रेक डाउन एवं वारंटियों व संदिग्धों की धरपकड़ और अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह व पुलिस उपाधीक्षक काशीपुर वंदना वर्मा के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कुण्डा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में थाना कुण्डा पुलिस द्वारा शाहरुख पुत्र शमशुद्दीन निवासी महेशपुरा मझरा कालौनी काशीपुर को दो किग्रा. अवैध गांजा परिवहन में प्रयुक्त बाइक संख्या-यूके-18-एन- 3021 के साथ पुराना ढेला पुल के पास मण्डी चौकी से गिरफ्तार कर उसके विरूद्व धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त शाहरुख के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल नरेश चौहान, हरीश प्रसाद व कैलाश काला शामिल थे।

More From Author

डीपीएस में आयोजित हुआ जापानी भाषा पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम “द मैजिक ऑफ जापान दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में जापानी भाषा पर आधारित एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रूद्रपुर। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने भुरारानी स्थित श्री भंजु राम अमर इंटर कॉलेज एवं अमर इंटरनेशनल स्कूल के 49वें वार्षिकोत्सव समारोह में पहुंचकर संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।

रुद्रपुर। मातृ दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल द्वारा बालाजीपुरम कॉलोनी फूलसूंगा में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

अदालत से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने चेक बाउंस के वारंटी को गिरफ्तार किया

जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार