Friday, March 29, 2024

Latest Posts

क्षेत्र के अंतर्गत फायरिंग में लिप्त 2 अभियुक्त उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त में अन्य विरुद्ध अभियोग पंजीकृत

 

बाजपुर/रुद्रपुर उधम सिंह नगर कप्तान के निर्देशन में हो रहे बड़े खुलासे दिनांक 26-27 /04/2022 को ग्राम पिपलिया थाना बाजपुर जनपद उधम सिंह नगर में घटित हुई गोलीबारी की घटना के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि इस घटना में प्रथम पक्ष नेत्र प्रकाश शर्मा पुत्र स्व० सुबेदार दर्शन लाल शर्मा निवासी ग्राम पिपलिया के द्वारा थाना बाजपुर पर मुकदमा अपराध स 172/2022 धारा 323/504/395 भादवि० बनाम अविनाश शर्मा पुत्र गुरवचन शर्मा निवासी केशोवाला बाजपुर जनपद ऊधम सिंह नगर व अन्य 10-12 लोग अज्ञात के विरूद्ध कायम व दर्ज कराया गया। उक्त अभियोग की अब तक की विवेचना में निम्नलिखित अभियुक्तगण प्रकाश में आये है ।

1- तेजेन्द्र उर्फ जंटु पुत्र हरकेवल सिंह निवासी ग्राम खम्बारी थाना बाजपुर उधम सिंह नगर

 

2- कुलवन्त पुत्र सुखदेव निवासी बग्गी फार्म थाना रामपुर उ0 प्र0 (मृतक) 3- हरप्रीत उर्फ हैपी पुत्र निर्मल सिंह निवासी विरहा फार्म थाना बाजपुर उधम सिंह नगर 4- मोहित अग्रवाल पुत्र भगवान दास निवासी कस्बा व थाना बाजपुर उधम सिहं नगर 5- दीपक शर्मा उर्फ शैकी पुत्र बलदेव राज शर्मा निवासी गांव बाजपुर उधम सिंह नगर 6- प्रेम शर्मा पुत्र बलवीर निवासी ग्राम केशोवाला बाजपुर उधम सिंह नगर 7-हरकेवल सिंह पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम खम्बारी बाजपुर उधम सिंह नगर 8-विराट देवगन पुत्र अविनाश शर्मा निवासी ग्राम केशोवाला बाजपुर उधम सिहं नगर 9- हरजिन्दर पुत्र अज्ञात निवासी बिलासपुर, रामपुर, उ0 प्र0 ।विवेचनात्मक कार्यवाही में दिनांक 27/04/2022 को अभियुक्त मोहित अग्रवाल व अभियुक्त दीपक शर्मा उर्फ शैंकी को गिरफ्तार किया गया है। व अभियुक्त कुलवन्त उपरोक्त की गोली लगने के कारण मृत्यु होना पाया गया। शेष अभियुक्तगण अभी गिरफ्तारी से बचने के लिए बादस्तूर फरार चल रहे है। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। अब तक की विवेचनात्मक कार्यवाही में प्रकाश में आया है कि अभियुक्तगण अविनाश शर्मा व अन्य के द्वारा क्रेशर कारोबारी नेत्रप्रकाश शर्मा उपरोक्त से अनावश्यक रूप से अवैध धन की मांग की जा रही थी जिसे न देने पर इन अभियुक्तगणों के द्वारा सर्वप्रथम नेत्रप्रकाश शर्मा पर सामाजिक रूप से पंचायत कर पैसे देने का दवाव बनाया गया। जब इसमें सफल न हो पाये तो अभियुक्तगण अविनाश शर्मा व अन्य के द्वारा दिनांक 27.04.2022 को एक राय होकर असलहों से लैस होकर नेत्रप्रकाश शर्मा के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी व घर में घुसकर महिलाओ के साथ मारपीट भी की गयी। उक्त अविनाश शर्मा पेशेवर व आदतन अपराधी है जो अन्य जिलों व राज्यों के आपराधिक प्रवृति के असलाहधारी लोगों के साथ घूमता है। इसी प्रकार से सम्पत्तियों पर कब्जा करता है व धन की उगाही करता है। यह लोगों के विवादित प्रोपर्टी प्रकरणों में पार्टी बनकर पंचायत कर लोगों को भय दिखाकर फैसले कराकर अवैध धन अर्जित करता है यदि कोई पक्ष इसकी बात से सहमत नहीं होता तो उसे असलहों के दम पर डराने धमकाने का काम करता है इसके दुस्साहसिक प्रवृति के चलते सामान्य लोग इसके विरूद्व कानूनी कार्यवाही करने से बचते है। इसका आपराधिक इतिहास निम्नवत है।

 

अविनाश शर्मा पुत्र गुरवचन शर्मा निवासी केशोवाला बाजपुर उधम सिंह नगर

1-मुकदमा FIR NO.81/2009धारा 147/148/149/323/504/506 भादवि0

 

2- मुकदमा FIR NO.144/2009 धारा 147/148/149/452/506 भादवि0

 

3- मुकदमा FIR NO.296/2011 धारा 147/148/149/307 भादवि)

 

4- मुकदमा FIRNO.423/2020धारा 147/148/149/323/386/395/452/504/506 भादवि0

 

5-मुकदमा FIR NO.3269/2006 धारा 147/341व 7 CLRA.Act भादवि0

 

6 मुकदमा FIR NO.172/2022 धारा 323/395/504/506/147/148/149/307 भादवि |

 

उपरोक्त प्रकरण में अभियुक्तगण अपने अपने घरों से फरार है। अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर व सर्किल स्तर पर 6 टीमें गठित कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

About The Author

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.