पढ़िए…पूर्व विधायक ठुकराल ने ट्रांजिट कैंप के मुख्य मार्ग में डलवाया मालवा,साथ में रहे कांग्रेस कार्यकर्ता दिलीप अधिकारी  

Spread the love

राजीव गौड़

रुद्रपुर।ट्रांजिट कैंप मुख्य मार्ग पर शिव मंदिर के सामने मार्ग में बड़े-बड़े खड्डे होने से प्रतिदिन दुर्घटनाएं घटित हो रही थी एवं प्रतिदिन टुकटुक टेंपो आदि भी पलट रहे थे जिससे स्कूली बच्चों के कपड़े आदि रोज कीचड़ में गंदे हो जाते थे कई बार नागरिकों द्वारा जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई उसके बावजूद भी प्रशासन और जनप्रतिनिधि अनदेखी कर रहे थे उनके कान पर जूं नहीं रेंगी , वहां पर निवास कर रहे नागरिक बुरी अवस्था में अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे जानकारी के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल एवं पूर्व सभासद दिलीप अधिकारी के नेतृत्व में वहां के नागरिकों ने स्वयं अपने खर्चे पर मलवा आदि भर कर क्षतिग्रस्त मुख्य मार्ग के गड्ढों को श्रमदान कर भरने का कार्य आज कर शासन प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को आईना दिखाने का कार्य किया l

इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि हर तरफ से जनता ने निराश होकर सड़क के गड्ढों को श्रमदान के माध्यम से भरने का जो निर्णय लिया है वह स्वागत योग्य है परंतु यहां जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े होते हैं कि वह कौन सी कुंभकरण की नींद में सो रहे हैं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा जनता की अनदेखी कर रहे जनप्रतिनिधियों को समय आने पर यह जनता अवश्य जवाब देगी इस दौरान पूर्व सभासद दिलीप अधिकारी ने कहा कि भाजपा राज में जनप्रतिनिधि मस्त है और जनता त्रस्त है गली मोहल्लों में भाजपा कार्यकर्ताओं को दबाव में लेकर जनप्रतिनिधि हवा हवाई और झूठे स्वागत करवा कर झूठी वाह वाह लूटने में मस्त है श्री अधिकारी ने कहा की जनता समय आने पर इनको जवाब अवश्य देगी इस दौरान संजय ठुकराल, सुरेश राजपूत ,विश्वजीत मंडल, अर्जुन राजपूत, शिवम गुप्ता, राजेश मौर्य, सुमित शर्मा, सौरभ रस्तोगी, रामबाबू ,विनोद गंगवार, विनोद मौर्या ,रचित कुमार, विशाल कुमार, केरु मंडल, खेमानंद रस्तोगी, अशोक रस्तोगी ,बंटी कोली, विशाल मेहरा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे l कार्यक्रम के उपरांत सभी ने भाजपा नेता स्वर्गीय मास्टर दोधराज सिंह को भी याद करते हुए सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की l

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी: विकास शर्मा  महापौर ने वार्ड 20 में सड़क-नाली और वार्ड 36 में शहीद राम कुमार आर्या पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

देवदूत बनी सीपीयू पुलिस सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर पेश की मानवता की मिशाल 

रोटरी क्लब आफ काशीपुर कार्बेट के समारोह में डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय को बनाया गया रोटरी क्लब का अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *