पढ़िए..दोस्त ने मजाक में दोस्त पर तान दिया देशी तमंचा,चली गोली हालत गंभीर फिर दोस्त ही लेकर पहुंचा अस्पताल, पूरी खबर 

Spread the love

पढ़िए..दोस्त ने मजाक में दोस्त पर तान दिया देशी तमंचा,चली गोली हालत गंभीर फिर दोस्त ही लेकर पहुंचा अस्पताल, पूरी खबर

 

पूनम शर्मा।हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के कुम्हारगढा में रहने वाले एक युवक ने अपने दोस्त को गोली मार दी । गंभीर हालत में युवक को बंगाली अस्पताल लाया गया , जहां उसका उपचार किया जार हा है । वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है । कनखल पुलिस के एसआई भजराम चौहान ने बताया कि कुम्हारगढा निवासी दो युवक तन्नू और संजू आपस में दोस्त हैं । तन्नू के पास देशी तमंचा था और दोनों उससे हवाबाजी कर रहे थे । शोबाजी में तन्नू ने संजू पर तमंचा तानकर गोली चला दी । बताया जा रहा है कि इसके बाद तन्नू ही संजू को अस्पताल लेकर आया । हालांकि , तन्नू को ये अंदाजा नहीं था कि उसे गोली लग जाएगी । पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है ।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

रक्षाबंधन के त्यौहार में बाजारों में दिखी रौनक ,राखिया ही राखिया

यहां एसएसपी ने किए 12 इंस्पेक्टर और 17 सब इंस्पेक्टर के तत्काल प्रभाव से तबादले (Transfer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *