पंतनगर एयरपोर्ट पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले विधायक शिव अरोरा, विधायक ने रुद्रपुर को 1100 करोड़ की रिंग रोड देने पर केंद्रीय मंत्री का जताया आभार

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

पंतनगर एयरपोर्ट पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले विधायक शिव अरोरा, विधायक ने रुद्रपुर को 1100 करोड़ की रिंग रोड देने पर केंद्रीय मंत्री का जताया आभार

रुद्रपुर। आज चंपावत के टनपुर में एनएचआई के कार्यक्रम में शामिल होने आये केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आज पंतनगर एयरपोर्ट पर विधायक शिव अरोरा ने उनसे शिष्टाचार भेट कर देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर स्वागत किया, मुलाकात के दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा 2019 में उनके जिला अध्यक्ष रहते उन्होंने रिंग रोड का जो प्रस्ताव दिया था आपके करकमलों से वह 1100 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृत होकर उसके भूमि अधिग्रहण का कार्य भी पूर्ण हो गया है जिसके लिये केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का विधायक ने आभार जताया, साथ ही कहा कि आपके निर्देश पर रुद्रपुर क्षेत्र में रिग रोड बनने जा रहा है जिससे बहुत बड़े जाम से हमारे क्षेत्र की जनता को मुक्ति मिलने वाली है साथ ही विधायक शिव अरोरा ने मंत्री गडकरी से आग्रह किया कि उक्त रिंग रोड के निर्माण में हो रही देरी को देखते हुए शीर्घ इसका निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया जाये, जिसपर सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एनएचआई अधिकारियों को निर्देशित किया रिंग रोड के कार्य को जल्द से जल्द प्रारम्भ करने का कार्य करे। विधायक शिव अरोरा ने कहा आपके प्रयासों से आज भारत मे चारो ओर सड़को के जाल बिछाया जा रहा है जो नये भारत विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम को दर्शाता है ।

More From Author

प्रेस नोट 8 दिसंबर, रुद्रपुर रामनगर के पुछड़ी में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज विभिन्न मजदूर संगठनों ने भाजपा सरकार का पुतला परशुराम चौक, ट्रांजिट कैम्प में फूंका। इस दौरान हुई संक्षिप्त सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में पूंजीपतियों और विकास कार्यों के लिए दशकों से काबिज गरीब जनता की जमीनें छीनने का काम कर रही है। पूंजीपतियों के लिए जमीनें छीनने और उनके आशियानों पर बुलडोजर चलाने की नीति ही भाजपा सरकार की मुख्य नीति है। इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी और तमाम प्रशासन के आला अधिकारी जमीनें छीनने के लिए डेमोग्राफी में बदलाव की रट लगाए हुए हैं। सरकारों का काम जनता को रोजी, रोटी, रोजगार, घर देने का होता है। लेकिन भाजपा सरकार यह सब छीनने में लगी हुई है। गरीब लोग जैसे–तैसे मुश्किल व विपरीत परिस्थितियों में अपना खून –पसीना बेचकर कुछ रुपए जुटाकर अपना घर बनाते है। लेकिन ये सरकार बस्तियां की बस्तियां उजाड़ दे रही है। न्यायालयों के तमाम निर्देशों के बावजूद बिना पुनर्वास व वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना गरीबों के घरों पर बुलडोजर चला देना ना सिर्फ अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ना है बल्कि मानवता के खिलाफ भी है। वक्ताओं ने कहा कि पुछड़ी में गरीबों के मालिकाना हक और उनकी न्याय की लड़ाई लड़ने वाले एक दर्जन से अधिक नागरिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना शासन–प्रशासन के अमानवीय चेहरे को दर्शाता है। प्रदर्शन के माध्यम से संगठनों ने मांग की कि गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही को तुरंत रोका जाए और उनके आशियानों को वैधता प्रदान करने के लिए पूरे प्रदेश में रह रहे लोगों को उनकी काबिज जमीन पर मालिकाना हक दिया जाए, साथ ही जिन परिवारों को उजाड़ा है उनके पुनर्वास व मुआवजे की व्यवस्था की जाए। इस दौरान सीएसटीयू के कॉमरेड मुकुल, क्रालोस के शिवदेव सिंह, भाकपा(माले) के ललित मटियाली ने संबोधित किया। इसके अलावा सी एस टी यू के धीरज जोशी, ऐक्टू की अनिता अन्ना, हरेंद्र सिंह, विजय शर्मा, भूपति रंजन मलिक, ज्ञानचंद, CIE श्रमिक संगठन से डूंगर सिंह, एडविक मजदूर संगठन से राजू सिंह, ऑटो लाइन मजदूर संगठन से जीवन लाल, इंकलाबी मजदूर केंद्र से राजेश आदि शामिल थे। ललित मटियाली

विधायक शिव अरोरा के प्रयास लाये रंग जिला अधिकारी से वार्ता के बाद प्राधिकरण ने संशोधित आदेश किया जारी नजूल, दानपात्र पहले से मकान बनाकर रह रहे 30 हजार परिवारों क़ो बिजली कनेक्शन हेतु मानचित्र स्वीकृत कराने की अनिवार्यता क़ो किया समाप्त

रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने रुद्रपुर के नजूल, दानपत्र और सीलिंग भूमि पर लंबे समय से निवास कर रहे हजारों परिवारों को मालिकाना हक प्रदान करने और उन्हें विद्युत संयोजन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सोमवार को प्रदेश के मुख्य सचिव आनंद वर्धन से सचिवालय में भेंट की।

रुद्रपुर 13 फरवरी 2024–केन्द्रीय सड़क परिवहन एवम राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने बुके देकर स्वागत किया

एसएसपी ऊधम सिंह नगर के सख्त एक्शन में काशीपुर पुलिस ने मात्र 8 घंटे में किया घटना का खुलासा। छात्रा पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार।