नैनी पेपर्स लिमिटेड में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -240 कर्मचारियों ने कराई शिविर में सेहत की जाँच

Spread the love

नैनी पेपर्स लिमिटेड में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
-240 कर्मचारियों ने कराई शिविर में सेहत की जाँच

काशीपुर। नैनी पेपर्स लिमिटेड में कर्मचारियों के लिये निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन उजाला हॉस्पिटल काशीपुर के चिकित्सकों द्वारा किया गया, जिसमें 240 कर्मचारियों ने स्वास्थ्य जांच व परामर्श का लाभ प्राप्त किया। स्वास्थ्य शिविर में उजाला हॉस्पिटल के डा. आजाज (एमएस), डा. सना जफर, डा. आरके तिवारी, डा. रवि सैनी, डा. अभिषेक, डा. नितिन मनराज, डा. हूमा खान, डा. अरसद, डा. मनू महाजन, डा. पंकज डाबर द्वारा भाग लिया गया। कम्पनी के प्रबन्धन द्वारा उजाला हास्पिटल द्वारा लगाये गये निःशुल्क शिविर के लिये उन्हें धन्यवाद दिया। कर्मचारियों की कुशल जांच एवं डाक्टर द्वारा दिये गये परामर्श अनुसार आवश्यक दवाईयां भी कम्पनी एवं उजाला हॉस्पिटल द्वारा उपलब्ध करायी गयी। उजाला हॉस्पिटल द्वारा लोगों में होने वाली तमाम घातक बीमारियों के बारें में एक प्रस्तुतीकरण कम्पनी के सीनियर प्रबन्धन के समक्ष उन्हें जागरूक कर आवश्यक जानकारियाँ उपलब्ध करायी गयी। प्रबन्धन द्वारा पूछे गये स्वास्थ्य से सम्बन्धित प्रश्नों का भी सन्तोषजनक उत्तर चिकित्सकों द्वारा दिया गया। इस अवसर पर तकनीकी डायरेक्टर मुकेश त्यागी, डा. एके गोयल (चिकित्सक कम्पनी), एसके पाण्डे जीएम प्रशासन, राज मेहरोत्रा एवं एचआर प्रमुख विजेन्द्र रोहतान आदि मोजूद रहे।

More From Author

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत  अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर एवं अपना एंक्लेव में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया तथा अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय से कलेक्ट्रेट में भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

सांसद की गिरफ्तारी का किया विरोध केंद्र सरकार कर रही है गंदी राजनीति  पी एस रावत

रूद्रपुर । पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर निर्मम हतया करने के आरोप में तीन लोगों को प्रथम अपर ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील तोमर ने गुरुवार को खुली अदालत में आजीवन कारावास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *