निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने बुधवार शाम शटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात की

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने बुधवार शाम शटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात की

रूद्रपुर- निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने बुधवार शाम शटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेयर के रूप में रामपाल सिंह के सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए बधाई देते हुए उन्हें अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामपाल सिंह ने अपनी व्यवहार कुशलता एवं कर्मठता से रूद्रपुर की जनता के बीच अलग पहचान बनायी हैं। उनके कार्यकाल निर्विवाद रहा है। जिसका लाभ पार्टी को आगामी चुनावों में भी मिलेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजनैतिक परिदृश्य और आगामी लोकसभा एवं निकाय चुनाव को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद एवं उनके मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड तेजी से विकास की उंचाईयों को प्राप्त कर रहा है। उत्तराखण्ड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में सरकार निरंतर काम कर रही है। डबल इंजन की सरकार के कार्यों से विपक्ष बेचैन है। उन्होनें कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश की पांचों सीटों पर एक बार फिर परचम लहरायेगी।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा मौजूद रहे

More From Author

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत  अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर एवं अपना एंक्लेव में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया तथा अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय से कलेक्ट्रेट में भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के अध्यक्ष पहुंचे दिनेशपुर – महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से आयोग के अध्यक्ष का किया स्वागत

दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ने की सीएम धामी से मुलाकात,आभार व्यक्त किया