नशा कारोबारियों पर उधम सिंह नगर पुलिस की कड़ी कार्यवाही जारी। गदरपुर क्षेत्र में उधम सिंह नगर पुलिस ने भारी मात्रा में बरामद की अवैध चरस।

Spread the love

नशा कारोबारियों पर उधम सिंह नगर पुलिस की कड़ी कार्यवाही जारी।

गदरपुर क्षेत्र में उधम सिंह नगर पुलिस ने भारी मात्रा में बरामद की अवैध चरस

2.325 किलोग्राम अवैध चरस के साथ 01 नशा तस्कर गिरफ्तार।

नशे के विरूद्ध उधम सिंह नगर पुलिस की बडी कार्यवाही 2.325 किलोग्राम अवैध चरस के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक    जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद मे मादक/ नशीले पदार्थो की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश के क्रम मे  पुलिस अधीक्षक   काशीपुर, पुलिस अधीक्षक   अपराध तथा क्षेत्राधिकारी   बाजपुर के निकट पर्यवेक्षण मे नशीले पदार्शो की तस्करी करने वालो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष, थाना गदरपुर के नेतृत्व मे थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04.01.2024 को कनकटा चौराहे के पास चैकिंग के दौरान सकैनिया की तरफ से आ रहे एक मोटर साइकिल मे 02 व्यक्ति सवार आते हुए देखे गए जो पुलिस टीम को चैंकिग करता देख मोटर साइकिल को रोककर तेजी से वापस मोडने लगे, जिस दौरान उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गयी, संदिग्ध तथा शक होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछे बैठे व्यक्ति को कनकटा चौराहे के पास ही रोक कर पकड लिया व मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति मौके से भाग गया । इसका नाम पता पूछते हुए इसकी तलाशी ली तो इसने अपना नाम मन्जीत कम्बोज पुत्र कश्मीर चन्द निवासी नूरपुर थाना-स्वार जनपद- रामपुर (उ0प्र0) इसकी तलाशी मे इसकी पीठ पर लटके हुए बैग के अन्दर क थैले मे 2.325 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई दूसरे व्यक्ति के बारे मे सख्ती से पूछताछ की गयी तो इसने बताया कि उक्त व्यक्ति का नाम मेहर सिह पुत्र गुरदीप सिह निवासी बाजेवाला थाना केलाखेड़ा जनपद उधमसिंह नगर है हम लोग एक साथ पार्टनरशिप मे उक्त माल को खरीदते /बेचते है । अभियुक्त से बरामदगी के आधार पर थाना गदरपुर पर FIR NO-07/2024 U/S 8/20 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

बरामदा माल का विवरण

1. कपड़े के बैग के अन्दर 2.325 किलोग्राम चरस नाजायज ।
2. एक अदद मोबाईल फोन सैमसैंग कम्पनी।

अभियुक्तो का विवरण–
1. मन्जीत कम्बोज पुत्र कश्मीर चन्द निवासी नूरपुर थाना-स्वार जनपद- रामपुर (उ0प्र0) (गिरफ्तार)

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

बड़ी खबर पुलिस अधिकारियों के तबादले, अल्मोड़ा,देहरादून ,चंपावत, पढ़िए पूरी खबर

नौ हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ सहायक लेखाकार को विजलेंस ने किया गिरफ्तार