नगर में धार्मिक सौहार्द बिगड़ने वालों के खिलाफ पुलिस उठाएगी सख्त कदम

Spread the love

रिपोर्टर जुगनू खान काशीपुर

नगर में धार्मिक सौहार्द बिगड़ने वालों के खिलाफ पुलिस उठाएगी सख्त कदम

काशीपुर। नगर में धार्मिक सौहार्द्र बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस कारगर कदम उठाने जा रही है। पुलिस के साथ ही आईटी सेल व एलआईयू ऐसे लोगों पर पैनी नजर रखे हुए है। एसपी काशीपुर ने ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की चेतावनी दी है। अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित कर एसपी अभय सिंह ने बताया कि काशीपुर के एक युवा नेता द्वारा दिल्ली में हुए साक्षी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी जिसको लेकर दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा सर तन से जुदा करने जैसी पोस्टें डाली जा रही हैं तथा दोनों ओर से अन्य कई प्रकार की पोस्टें डालकर नगर की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि मामले का संज्ञान लेकर पुलिस द्वारा युवा नेता की पोस्ट को डिलीट करवाया गया तथा युवा नेता से माफी भी मंगवाई गई। बावजूद इसके दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा धार्मिक भावनायें भड़काने वाली पोस्टें की जा रही हैं। उन्होंने ऐसे शरारती तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आये तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा। वहीं, कोतवाल मनोज रतूड़ी ने कहा कि शरारती तत्वों की पहचान की जा रही है। ऐसे तत्वों के खिलाफ काउंसलिंग कर 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की जायेगी। यदि फिर भी वे बाज नहीं आये तो उनकी गिरफ्तारी की जायेगी। प्रेस वार्ता के दौरान एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एलआईयू प्रभारी ललित मोहन व सुनील चन्याल भी मौजूद थे।

More From Author

रूद्रपुर में भव्य प्रवेश द्वार बनाने के लिए स्थान चिन्हित  महापौर विकास शर्मा और विधायक शिव अरोरा ने अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण  तकनीकी पहलुओं पर मंथन; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

रुद्रपुर । मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान कथित अनियमितताओं और फर्जी आपत्तियां लगाए जाने के विरोध में गुरुवार को पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया

क्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात  महासभा की मांगों पर एक साथ कई अहम घोषणाएं  रिंग रोड का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने का प्रस्ताव जाएगा शासन को  दक्ष चौक का नाम भी बदलेगा, क्षत्रीय समाज के लिए कम्युनिटी हॉल बनाने का ऐलान

वन विभाग की फर्जी रॉयल्टी बनाने के मामले में वांछित फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर क्षेत्र में बिना पुलिस पहचान पत्र के बाहरी प्रदेशों के लोग ई रिक्शा नहीं चला पाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *