धूम धाम से हुआ छटवा सामूहिक विवाह कार्यक्रम, बीस नव दंपत्ति परिणय सूत्र में बंधे

Spread the love

राजीव गौड़ रूद्रपुर । लघु उद्योग व्यापार मण्डल ट्रांजिट कैम्प एवं सर्व समाज कल्याण समिति कद्रपुर द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आज बीस नव दंपत्ति परिणय सूत्र में बंधे जिन्हे क्षेत्र के तमाम समाजसेवियों वी विभिन्न संगठनो से जुड़े लोगों ने आर्शीवाद दिया। इससे पूर्व सभी वरों की बारात बैंड बाजे के साथ पूजा अर्चना के पश्चात गल्ला मंडी से प्रारंभ हुई। वरों ने समाजसेवी भारत भूषण चुघ, संजीव गुप्ता सहित उपस्थित गणमान्य लोगों से आर्शीवाद लिया। बारात वर पक्ष के लोगों के साथ साथ स्थानीय लोगों ने भी संगीत की धुन पर नृत्य किया। बारात गल्ला मंडी से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, डी डी चौक, किच्छा बाईपास रोड, झील, ट्रांजिट कैंप रोड होते हुए आयोजन स्थल फुटबॉल मैदान पहुंची। जहां बारात का कन्या पक्ष के लोगों के साथ आयोजकों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर स्वागत किया। तत्पश्चात गायत्री परिवार द्वारा सभी वर वधू की जयमाला एवं फेरे के कार्यक्रम करवाए गए। विवाह संपन्न होने के बाद समस्त रस्मों के पूरा होने के बाद उत्तम दत्ता, भारत भूषण चुघ सोनू,श्री बाला जी मंडल, गायत्री परिवार, सुन्दर कांड महिला मंगल दल के अलावा तमाम सामाजिक एवं जनप्रतिनिधि, मेयर रामपाल, , पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, , डा. राजेन्द्र कौशिक एवं कैम्प के व्यापारियों ने नव विवाहित वर वधू को सुखी दांपत्य जीवन का आर्शीवाद दिया। आयोजकों द्वारा कन्याओं को गृहस्थी का कई सामान उपहार स्वरूप भेंट कर विदा किया गया ताकि वह सुखमय गृहस्थ जीवन जी सके। इस मौके पर मनोज गुप्ता, संजीव गुप्ता, पार्षद सुशील चौहान, गुरमीत सिंह, विनोद अरोरा, प्रशांत ढल्ला, मुकेश वशिष्ठ, संजीव शर्मा, प्रभास स्वर्णकार,मुलखराजठुकराल, मोहन अग्रवाल,, हरीकिशन मित्तल, राजेन्द्र राठौर, कैलाश गिरी नुक्ता प्रसाद राठौर संजय आर्य सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग तथा वर वधू पक्ष के सैकड़ों लोग मौजूद थे।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने दिया आशीर्वाद

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

पुलभट्टा पुलिस द्वारा किरायदारों के सत्यापन न करने पर 11 मकान मालिकों का किया 10-10 हज़ार का चालान।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भवन किराए की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम मेयर को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *