देखे vedio जिले के कप्तान डॉ मंजुनाथ टीसी  द्वारा थाना आईटीआई क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर में हुए गोली प्रकरण को किया स्पष्ट, दिया पूरे मामले को लेकर अपडेट।

Spread the love

जिले के कप्तान डॉ मंजुनाथ टीसी  द्वारा थाना आईटीआई क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर में हुए गोली प्रकरण को किया स्पष्ट, दिया पूरे मामले को लेकर अपडेट।

 

• क्रेशर में खनन सामग्री पहुँचाने को लेकर उत्तराखंड के अजितपुर गाँव और यू पी के रामपुर ज़िले का घोसीपुरा गाँव का आपसी विवाद

 

• सारे क्रेशर यू पी में और इन क्रेशरों में कौन से गाँव का माल जायेगा

इसको लेकर इन दो गाँव में टशनबाज़ी

 

• घोसीपूरा गाँव के लोगों द्वारा झगड़े की शुरुआत जिसके बाद दोनों तरफ़से मारपीट

 

• त्वरित संगीन धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर 24 घंटों के अंदर चार नामज़द अभियुक्त गिरफ़्तार

 

• सभी दोषियों को गिरफ़्तार कर गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति ज़ब्तीकरन एवं कड़ी विधिक कार्यवाही की जाएगी

 

• फायरिंग की प्रत्येक घटना को गंभीरता से लेते हुए कठोर से कठोर कार्यवाही करती है ऊधम सिंह नगर पुलिस।

 

👉 *शेष सभी अभियुक्तों के विरुद्ध वारंट/ ईनामी/ कुर्की की कार्यवाही/ संपत्ति जप्तीकरण/ संपति धवस्तीकरण की कार्यवाही भी की जाएगी।*

 

*थाना आईटीआई पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।*

🛑 *उधमसिंहनगर पुलिस की अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार रहेगी जारी*

 

आज दिनांक 24-12-2023 को, वादी जितेन्द्र सिंह निवासी गांव अजीतपुर थाना आईटीआई ने थाने पर लिखित सूचना दी कि समय 7:00 बजे खनन के वाहनों को रोकने के लिए उनके गांव के लोगों ने गौशाला अजीतपुर

मै धरना किया था तभी घोसीपुरा के रहने वाले नईम, यासीन, मुस्तकीम, शहादत, अमीर कुल 11 नामजद एंव अन्य लोगो ने लाठी डंडो से मारपीट की तथा तमंचो से फायरिंग कर बूटा सिंह उर्फ़ विक्की पुत्र हरनाम सिंह निवासी अजीतपुर, बलजीत पुत्र सच्चा सिंह व गुरबूटा सिंह पुत्र बलकार सिंह को घायल कर दिया था वादी की सूचना पर थाना ITI मे *FIR NO 408/2023 U/S 147/148/149/307/34/506IPC पंजीकृत किया गया।*

 

*गिरफ्तार अभियुक्त*

 

1 नईम पुत्र मौ0 उमर।

2 मौ0 यासीन पुत्र चंदा शाह।

3 शहादत पुत्र सब्बीर।

4 मुस्तकीम पुत्र नबी हुसैन निवासी गण घोसी पूरा।

 

*शेष अन्य नामजद लोगों की गिरफ्तारी हेतु तलाश जारी है।अन्य अज्ञात लोगों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।*

 

 

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजुनाथ टीसी द्वारा थाना आईटीआई क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर में हुए गोली प्रकरण को किया स्पष्ट, दिया पूरे मामले को लेकर अपडेट।

चंद्रावती तिवारी कन्या पीजी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन