दिनेशपुर । वर्षों से सड़क की समस्या को लेकर जूझ रहे दुर्गापुर-बुक्सौरा गांव के लोगों ने अब आगामी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा कर दी

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रूद्रपुर

दिनेशपुर । वर्षों से सड़क की समस्या को लेकर जूझ रहे दुर्गापुर-बुक्सौरा गांव के लोगों ने अब आगामी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा कर दी है। इस दौरान बेबस होकर ग्रामीण सड़क पर उतर आए और रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद किया।
बता दे कि दिनेशपुर-जाफरपुर मार्ग से दुर्गापुर होते हुए बुक्सौरा गांव को जोड़ने वाली सड़क वर्षों से बदहाल है। इसको बनाने की मांग को लेकर गांव वाले कई बार जनप्रतिनिधियों के पास गए। उन्हें सड़क निर्माण जल्द करवाने के लिए विधायक व सांसद से आश्वासन तो मिला, लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। इसको लेकर गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और वे सड़क पर उतरकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान परोल मिस्त्री, ज्योत्सना अधिकारी, पुष्पा साना, ऊषा मिस्त्री आदि ग्रामीणों ने बताया कि जब चुनाव आता है, तो जनप्रतिनिधि सड़क बनवाने का आश्वासन देकर वोट ले लेते हैं, लेकिन उसके बाद भूल जाते हैं। आगामी अगला लोकसभा चुनाव तक यदि सड़क नहीं बनी तो ग्रामीण लोकसभा चुनाब का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान ज्योत्सना मंडल, धरा मिस्त्री, रीता सरकार, पाची सरकार, ललिता, अनिमा साना, षष्टी, झरना, लक्खी, सरस्वती, मीना, अंजलि गोलदार, पूर्णिमा मिस्त्री, उर्मिला, गीता मिस्त्री, गोविंद, विप्रो दास, गोलक, हरि, असीत, राकेश, किशोर, खोकन, जगबंधु, बाबू सरदार, सपन आदि मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर। भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) की हल्द्वानी शाखा के लिए स्थायी भवन निर्माण को लेकर सीए एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर विकास शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित किया।

क्षेत्र के जसवंत सिंह पाहवा जी की होनहार पुत्री जसमीत कौर ने पी.सी.एस. उत्तराखण्ड परीक्षा में प्रदेश मै प्रथम रैंक प्राप्त की और रुद्रपुर का नाम पूरे उत्तराखंड में रोशन किया । जसमीत कौर और सारे पाहवा परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं 

काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व प्रदेश नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह आज राहुल गांधी की अल्मोड़ा में आयोजित जनसभा में शामिल होने के लिए जाते समय कुछ देर के लिए काशीपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व काशीपुर मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल के कार्यालय पर रुके। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा मीडिया से भी रूबरू हुए।

शत-प्रतिशत रहा श्री सांई शिक्षण संस्थान जसपुर का बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर एवं द्वितीय सेमेस्टर का रिजल्ट

प्रकृति संवाद के अंतर्गत संत निरंकारी मिशन ने निभायी अहम भूमिका