दिनेशपुर थाना क्षेत्र में नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में तीन के ऊपर मुकदमा दर्ज

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

दिनेशपुर थाना क्षेत्र में नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में तीन के ऊपर मुकदमा दर्ज

दिनेशपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
दिनेशपुर थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि मामला क्षेत्र के एक गांव का है। एक 17 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप है। घटना दो माह पुरानी बताई जा रही है। एक महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को तिलपुरी बरीराई थाना गदरपुर निवासी दो युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। काफी खोजबीन के बाद रात 11 बजे उसकी पुत्री बेहोशी की हालत में मिली। होश में आने पर बेटी ने बताया कि दोनों आरोपी के साथ भटभोज हीरा निवासी एक अन्य युवक उसे हरिपुरा डैम पर ले गए जहां एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तिलपुरी बरीराई निवासी सुमित, सोनू उर्फ भोला और भटभोज हीरा निवासी मनीष के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक रजनी गोस्वामी को सौंपी गई है। एसओ ने कहा कि तीनों आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। अभी वे घर से फरार हैं।

More From Author

रूद्रपुर। रम्पुरा स्थित श्री श्री 1008 श्री परमानंद सत्संग आश्रम शिव मंदिर में माघ मास की प्रभात फेरी सम्पूर्ण होने के पश्चात गुरूवार को कलश यात्रा के साथ अखण्ड रामायण पाठ का शुभारम्भ हुआ

विधायक शिव अरोरा का ऐलान 15 फ़रवरी को अपने घर पर लगवाएंगे स्मार्ट मीटर विधायक बोले कांग्रेस कर रही है झूठ की राजनीति स्मार्ट को बता रही है प्रीपेड मीटर शहरी क्षेत्र से होंगी स्मार्ट की शुरुआत, अभी बस्तीयो में नहीं लगेंगे कोई मीटर

खेलने से स्वस्थ्य शरीर के साथ होता है स्वस्थ्य मन का निर्माण : रेखा आर्या खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियो से नशे से दूर रहने की कि अपील,कहा नशा करता है सपनों को खत्म

47 पाउच कच्ची शराब सहित 01 अभियुक्त उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त में