ढेला पुल के नीचे मिले अज्ञात शव की तीन दिन बाद भी नहीं हुई शिनाख्त

Spread the love

(जुगनू खान काशीपुर)

काशीपुर। ढेला पुल के नीचे मिले अज्ञात शव की शिनाख्त तीन दिन बाद भी नहीं हो पाई है। कुंडा थाना पुलिस शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रही हैं।

रविवार की शाम किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि ढेला पुल के नीचे झाड़ियों में एक शव पड़ा है। सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी मनोहर चंद मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने शव की शिनाख्त के प्रयास किए। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। जिसके बाद कुंडा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था। एसआई मनोहर चंद ने बताया कि शव 15 से 20 दिन पुराना लग रहा है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 साल की होगी। शिनाख्त न होने के चलते बुधवार शाम तक शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। ।

More From Author

रूद्रपुर । ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी का दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर बालिका की बरामदगी की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने परिजनों के साथ ट्रांजिट कैंप कोतवाली पहुंचकर कोतवाल से मुलाकात की

पंतनगर एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार पंतनगर एयरपोर्ट पहुँचे।

पति ने दूसरी पत्नी पर ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप

अलग अलग राज्यों में जाकर उधम सिंह नगर पुलिस ने आखिरकार ढूंढ ही लिया बोलरो चोर,दिन रात एक कर किया खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *