ट्रांजिट कैंप में चल रही महानाम संकीर्तन में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल

Spread the love

रूद्रपुर। ट्रांजिट कैंप मैं महानाम संकीर्तन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंच कर पूजा अर्चना की एवं शीश नवाकर क्षेत्र में सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की इस दौरान कई स्थानों से कीर्तन मंडली अनीमा सम्पदाय बारासात कलकत्ता, आदिविष्णु प्रिया सम्प्रदाय वर्धमान कलकत्ता, गीता श्री सम्प्रदाय महाराष्ट्र, लक्ष्मी नारायण सम्प्रदाय न्यूरिया,श्रीकृष्ण चैतन्य सम्प्रदाय चंदिया हजारा, गोविन्द सम्प्रदाय महाराष्ट्र,आदि स्थानों से बुलाये गए एवं सुमधुर कंठ में क्षेत्रवासियों को महानाम सुनाया गया। भंडारे में आस पास के क्षेत्रों से भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। ट्रांजिट कैंप स्थित गोविंद मंदिर में आयोजित अखण्ड महानाम संकीर्तन में पहुंचने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को आयोजकों ने अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान ठुकराल ने संकीर्तन सुना और सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। ठुकराल ने कहा धार्मिक आयोजनों से वातावरण शुद्ध और उर्जावान होता है। धार्मिक आयोजन हमें बुराई का त्याग और अच्छा की राह पर चलने की प्रेरणा देते है। श्री ठुकराल ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम समाज को धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। धार्मिक आयोजनों से मन में नई उर्जा का संचार होता है । उन्होनंे कहा कि आज युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर अपनी संस्कृति को भूल रही है। युवा पीढ़ी को अपने धर्म और संस्कृति से जोड़ने के लिए उन्हें जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ साथ संस्कारों का ज्ञान देना भी जरूरी है। धार्मिक संस्कार ही व्यक्ति को आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान कीर्तन मण्डलियों ने संकीर्तन से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर ,जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडे उत्तम दत्ता त्रिनाथ विश्वास दिलीप अधिकारी तरुण दत्ता अशोक रस्तोगी केरु मंडल रविंद्र धर परिमल राय बंटी कोली सहित भारी संख्या में श्रदाल मौजद थे।

More From Author

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया काशीपुर बाईपास निर्माण का शिलान्यास विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुरवासियो को काशीपुर बाईपास निर्माण की विशेष सौगात देने के लिये केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, सांसद अजय भट्ट का जताया आभार, बोले जाम से मिलेगी रुद्रपुर को निजाद

विधायक शिव अरोरा की घोषणा कल खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम के मंच से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे काशीपुर बाईपास निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक अरोरा ने प्रशासनिक अधिकारियों संग कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क का किया स्थलीय निरीक्षण व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विधायक शिव अरोरा ने शत प्रतिशत सत्यापन कर एसआईआर प्रकिया पूर्ण करने पर 11 बीएलओ व शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र पहनकर किया सम्मानित

उधम सिंह नगर के करोड़ों के खाद्यान्न घोटाले में लिफ्ट पूर्ति निरीक्षकों पर प्रशासन मेहरबान

बड़ी खबर:- इन विधायक ने छोड़ी सीएम धामी के लिए सीट,दिया इस्तीफा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *