जनपद में व्यवस्थाओं को कारगर बनाने के साथ ही सरकारी परिसम्पत्तियों को कब्जामुक्त रखना है :डीएम

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रूद्रपुर

जनपद में व्यवस्थाओं को कारगर बनाने के साथ ही सरकारी परिसम्पत्तियों को कब्जामुक्त रखना है :डीएम

रूद्रपुर हमारा उद्देश्य जनपद में व्यवस्थाओं को कारगर बनाने के साथ ही सरकारी परिसम्पत्तियों को कब्जामुक्त रखना है। यह बात जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने विद्युत संयोजन तथा भूमि लीज से सम्बन्धित एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय सभागार में लेते हुए कही।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रशासन के नाम पर किसी भी प्रकार का भ्रम न फैलाया जाये और विद्युत संयोजन देते समय विभिन्न पहलुओं पर भलि भांति परीक्षण करते हुए ही विद्युत संयोजन देना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि निर्धारित सीमा से पुराने कब्जेदारों को बिजली कनैक्शन दिये जायें लेकिन सरकारी भूमि पर किसी भी नए कब्जेदार को विद्युत संयोजन न दिया जाये। डीएम ने अभियंताओं को यह भी स्पष्ट निर्देश दिये कि सरकारी भूमि से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की शंका होने पर विद्युत महकमे के अभियंता उप जिलाधिकारी के माध्यम से भूमि की तस्दीक कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि सरकारी भूमि होने से सम्बन्धित सन्देह को उप जिलाधिकारियों के माध्यम से दूर किया जाये। उन्होंने सभी एसडीओ को रजिस्टर मैनटेन रखने के निर्देश दिये कि किस-किस क्षेत्र में विद्युत संयोजन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने विद्युत कनैक्शन देने में दिक्कत वाले क्षेत्रों की जानकारी पत्र के माध्यम से उप जिलाधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश सभी अधिशासी अभियंताओं को दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि विनियमित क्षेत्रों में कनेक्शन देने से पूर्व प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृति जरूर चैक की जाये। उन्होंने जनजाति की भूमि पर किसी अन्य व्यक्ति काबिज होने पर भी कनैक्शन देने की स्थिति के बारे में भी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि आवासी भूमि लीज बढ़ाने के लिए सभी तहसील में काउण्टर खुलवाये जायें तथा ऐंसे लीज धारकों की लीज नवीनीकरण हेतु रजिस्टर से मिलान करते हुए मौका मुआयना करने और थौक में फाइलें तैयार करने के निर्देश राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य सरकारी भूमि पर कब्जा होने से रोकना तथा जनता को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराना है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, अशोक कुमार जोशी, एससी विद्युत शेखर त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डे, राकेश तिवारी, रविन्द्र सिंह बिष्ट, अधिशासी अभियंता विद्युत जीएस कार्की, एसडीओ डीसी गुरूरानी आदि उपस्थित थे।

More From Author

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान एडीजी प्रशासन ने विदेश मंत्री से ग्रहण किया “Institutional Performance Award for State Police मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा—नागरिकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

रूद्रपुर। खानपुर पूर्व क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में मंगलवार की सुबह भीषण अग्निकांड में दो कच्चे घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग की चपेट में आने से घर में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिसके टुकड़ों की चपेट में आकर एक ग्रामीण घायल हो गया।

रूद्रपुर। देश भर में निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरे चरण की सफलता को लेकर आज ट्रांजिट कैम्प में आयेाजित भाजपा उत्तरी मण्डल की बैठक

विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कार्यकर्ताओ को सौपी जिम्मेदारियां