जनपद उधम सिंह नगर से अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई।

रिपोर्टर राजीव कुमार रूद्रपुर

जनपद उधम सिंह नगर से अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई।

आज दिनांक 30.11.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर महोदय के आदेशानुसार पुलिस लाईन रुद्रपुर में । फायरमैन चा0जगदीश चंद्र असवाल जी की अधिवर्षता सेवानिवृत्ति* व   कानि0 बसंत सिंह खनका जी की स्वैच्छिक सेवनिवृत्ति   के अवसर पर *विदाई समारोह  का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर महोदय द्वारा सेवानिवृत हुए पुलिस कार्मिकों को *प्रशस्ति पत्र, उपहार भेंट व शाल ओढ़ाकर भाव-भीनी विदाई* दी गयी तथा उनके  अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हुए समस्त पुलिस परिवार की ओर से सेवानिवृत्ति की शुभकामनाऐं दी गयी ।

विदाई समारोह में प्रतिसार निरीक्षक व पुलिस लाईन के अन्य अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/ कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी गई l

मीडिया सेल
उधम सिंह नगर पुलिस

More From Author

छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएंपूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने समस्त क्षेत्रवासियों को लोक आस्था, सूर्य उपासना एवं प्रकृति के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कामना की कि छठी मैया और सूर्य देव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य बना रहे।जय छठी मैया!

सिलक्यारा टनल से 41 मजदूरों के सकुशल वापसी पर भाजपाइयो ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जहीर की

शत-प्रतिशत रहा श्री सांई शिक्षण संस्थान जसपुर का बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर एवं द्वितीय सेमेस्टर का रिजल्ट