चन्द्रावती तिवारी कन्या पीजी कॉलेज में गीत एवं स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Spread the love

चन्द्रावती तिवारी कन्या पीजी कॉलेज में गीत एवं स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोज

काशीपुर चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम SVEEP के अन्तर्गत महाविद्यालय प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पन्त के निर्देशन में गीत एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 40 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में प्रियल (बी0ए0 तृतीय सेमेस्टर) प्रथम स्थान, अनुष्का मैंदोलिया (बी0ए0 तृतीय सेमेस्टर) द्वितीय स्थान एवं पायल (बी0ए0 तृतीय सेमेस्टर) तृतीय स्थान पर रही। साथ ही काजल कश्यप ने मतदान जागरूकता से सम्बन्धित गीत एवं पायल, हिमानी, आकांक्षा एवं सविता ने कविताऐं सुनाई। निर्णायक की भूमिका एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 मन्जु सिंह एवं डॉ0 मंगला ने निभाई।
इस अवसर पर कैम्पस एम्बेसडर डॉ0 रंजना, एसो0 प्रोफेसर डॉ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ0 वन्दना सिंह, डॉ0 रमा अरोरा, असि0 प्रोफेसर डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डॉ0 गीता मेहरा, डॉ0 ज्योति गोयल, किरन, आदि उपस्थित रहे।

More From Author

डीपीएस में आयोजित हुआ जापानी भाषा पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम “द मैजिक ऑफ जापान दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में जापानी भाषा पर आधारित एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रूद्रपुर। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने भुरारानी स्थित श्री भंजु राम अमर इंटर कॉलेज एवं अमर इंटरनेशनल स्कूल के 49वें वार्षिकोत्सव समारोह में पहुंचकर संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।

रुद्रपुर। मातृ दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल द्वारा बालाजीपुरम कॉलोनी फूलसूंगा में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल का निर्माता निर्देशक विशाल भारद्वाज ने किया शुभारम्भ

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के अध्यक्ष पहुंचे दिनेशपुर – महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से आयोग के अध्यक्ष का किया स्वागत