क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम निमित विधायक शिव अरोरा ने ग्राम दानपुर में किया पैदल भ्रमण, जनता की समस्यओ को सुन मोके पर निस्तारण किया एव चल रहे विकास कार्यो का मौका मुआयना किया

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रूद्रपुर

क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम निमित विधायक शिव अरोरा ने ग्राम दानपुर में किया पैदल भ्रमण, जनता की समस्यओ को सुन मोके पर निस्तारण किया एव चल रहे विकास कार्यो का मौका मुआयना किया

रुद्रपुर। आज क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने ग्राम दानपुर क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर स्थानीय लोगो व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की,तो वही दानपुर पहुचने पर ग्राम प्रधान पति मन्दीप वर्मा के नेतृत्व में लोगो द्वारा फूलमालाओं के साथ विधायक शिव अरोरा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वही विधायक शिव अरोरा ने ग्राम दानपुर की मुलाभूत समस्याओं को सुना व उनके निराकरण हेतु अधिकारियों से वार्ता की, वही विधायक ने दानपुर भ्रमण के दौरान वहाँ गतिमान विकास कार्यों का भी मौका मुआयना किया और साथ ही क्षेत्र की जरूरत अनुसार आने वाले समय मे लंबित पड़े कार्यो को भी करने हेतु आश्वस्त किया, आपको बता दे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा लगातार विधायक में अलग अलग क्षेत्रो का भ्रमण कर लोगो से मुलाकात कर रहे हैं और उनकी समस्या को उनके क्षेत्र में जाकर सुन रहे हैं , विधायक शिव अरोरा ने कहा उनका प्रयास है कि आपका विधायक आपके द्वार प्रवास के निमित सभी से मुलाकात हो जाती है और वहाँ की मूलभूत आवश्यकताओं के बारे में भी पता लग जाता है , निश्चित रूप से प्रवास के दौरान जनता के स्नेह प्यार मिल रहा है और उनकी हर समस्या पर कार्य कर उनको पूर्ण करने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान ग्राम प्रधान पति मन्दीप वर्मा, मण्डल अध्यक्ष हरीश भट्ट, राजकुमार चौधरी, बीडीसी गुरबाज सिंह, माधव सिंह टम्टा, वशिष्ठ कुमार, जितेंद्र वर्मा, गौरव भंडारी, चंद्रिका प्रसाद यादव, हरजीत कंबोज, राजन कनवाल, प्रताप सिंह रौतेला, राजेंद्र सिंह बिष्ट, ओम प्रकाश यादव, विजय बहादुर भंडारी, रघुवीर सिंह बिष्ट, शिव प्रकाश वर्मा, सुनील वर्मा, हरीश पंत, दिनेश जोशी,अमित छाबरा,करन अधिकारी,मोहन सिंह बिष्ट व अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान एडीजी प्रशासन ने विदेश मंत्री से ग्रहण किया “Institutional Performance Award for State Police मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा—नागरिकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

रूद्रपुर। खानपुर पूर्व क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में मंगलवार की सुबह भीषण अग्निकांड में दो कच्चे घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग की चपेट में आने से घर में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिसके टुकड़ों की चपेट में आकर एक ग्रामीण घायल हो गया।

नगर की प्रमुख रामलीला का हुआ भव्य उद्घाटन, प्रथम दिवस नारद मोह की लीला का हुआ भव्य मंचन

ग्राम दानपुर में कई लोगो ने कांग्रेस छोड़ विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की