केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने इनको दिए कोविड केयर सेंटरों को बंद न करने के दिए निर्देश, कहा का है मामला

Spread the love

रुद्रपुर/हल्द्वानी।केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने डीआरडीओ द्वारा कोविड-19 के दौरान हल्द्वानी और ऋषिकेश में खोले गए कोविड केयर सेंटरों को बंद न करने और उनकी अवधि बढ़ाने के लिए सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा उत्तराखंड को पत्र लिखकर निर्देशित किया है।

 

 

सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य को पत्र लिखते हुए केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने कहा है कि उनके संज्ञान में आया है कि डीआरडीओ द्वारा कोविड-19 के दौरान खोले गए कोविड-19 को सचिव उत्तराखंड शासन द्वारा निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त चिकित्सालय में को बंद कर दिया जाए परंतु आपको यह अवगत कराना है कि अभी तक कोविड-19 पूर्ण रूप से समाप्त नहीं हुआ है तथा अब फिर से दिन प्रतिदिन कोविड-19 के केस आ रहे हैं श्री भट्ट ने पत्र में सचिव को कहा है कि नैनीताल और ऋषिकेश विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल होने के साथ-साथ पूरे देश विदेश से लोग यहां भ्रमण के लिए आते हैं साथ ही उनके द्वारा दूरभाष पर हुई वार्ता के क्रम में डीआरडीओ को समय बढ़ाने के लिए निर्देशित किया परंतु डीआरडीओ द्वारा यह अवगत कराया गया है कि उत्तराखंड शासन द्वारा कोविड केयर सेंटर बंद करने के निर्देश दिए हैं।

 

श्री भट्ट ने कहा है कि वर्तमान समय में विशेषज्ञों द्वारा कोविड-19 की चौथी लहर के संकेत दिए जा रहे हैं, अगर चौथी लहर आती है तो स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा जाएगी। लिहाजा उपरोक्त वर्णित परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए चिकित्सालयों कोविड-19 सेंटरों को बंद करना न्याय उचित प्रतीत नहीं होता है।

 

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने कहा है कि जन भावनाओं के अनुरूप उपरोक्त विषय को प्राथमिकता से लेते हुए इन कोविड-19 केयर सेंटर को बंद न करते हुए पूर्व में आपके द्वारा लिखे गए पत्रों को संशोधित करते हुए फिलहाल इन अस्पतालों की अवधि आगे बढ़ाने की कार्रवाई की जाये।।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

रुद्रपुर शहर में पार्किंग को लेकर विधायक शिव अरोरा ने अधिकारियों संग किया सर्वे, जल्द होगा शहरवासियो का सपना साकार

मानव एकता दिवस पर निरंकारी भक्तों द्वारा किया जाएगा उत्साह पूर्वक रक्तदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *