कियाकाशीपुर। कुण्डा थाना पुलिस की टीम ने एक अदद नाजायज चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

Spread the love

कियाकाशीपुर। कुण्डा थाना पुलिस की टीम ने एक अदद नाजायज चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के द्वारा जनपद में अवैध शस्त्र/मादक पदार्थ की तस्करी और अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कुण्डा के नेतृत्व में मण्डी चौकी प्रभारी मनोहर चन्द एवं कांस्टेबल कैलाश काला व गिरीश पाटनी द्वारा प्राईमरी स्कूल के पास ढेला नदी को जाने वाले तिराहे पर बैलजुड़ी के पास से दानिश पुत्र हसीन दुल्हा निवासी ग्राम बैलजूडी को एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार धारा 25 (1-ख) ख आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

More From Author

रूद्रपुर। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने वाले पर्यावरण मित्रों को राहत देने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से विशेष पहल की गई। महापौर विकास शर्मा ने नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण मित्रों को ग्लूकोज के पैकेट और धूप से बचाव के लिए कैप वितरित की।

रूद्रपुर । ग्राम मकरदंपुर में स्व. हरेन्द्रनाथ सरकार की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पिपलिया नंबर एक और जाफरपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पिपलिया नंबर एक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जाफरपुर को 84 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

चंद्रावती तिवारी कन्या पीजी कॉलेज में स्व0 श्री अटल विहारी बाजपेयी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई

कुण्डा थाना पुलिस ने एक अदद नाजायज चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया