काशीपुर। कांवड़ मेले के तीसरे दिन कांग्रेस ने हरिद्वार में ढोल नगाड़ों के साथ केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा निकालकर प्रदेश सरकार को घेरने का प्रयास किया।

Spread the love

कांग्रेस ने हरिद्वार में केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा निकाली

काशीपुर। कांवड़ मेले के तीसरे दिन कांग्रेस ने हरिद्वार में ढोल नगाड़ों के साथ केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा निकालकर प्रदेश सरकार को घेरने का प्रयास किया। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी समेत हरिद्वार के साथ ही काशीपुर से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं उत्तराखंड महासचिव अनुपम शर्मा, पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल, महानगर जिला अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, पूर्व महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट, नितिन कौशिक आदि भारी संख्या में कांग्रेस जनों ने शिरकत की। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा देशभर में नफरत की राजनीति में धर्म का इस्तेमाल कर रही है। आमजन को भाजपा की असलियत बताने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। जबकि कांग्रेस हमेशा देश में एकता, अखंडता और सौहार्द की पक्षधर रही है। कहा कि बाबा केदारनाथ, बाबा भैरवनाथ और मां गंगा का आशीर्वाद लेकर केदारनाथ गर्भ गृह से सोना चोरी के मामले में भाजपा का असली चेहरा सामने लाने के लिए यात्रा निकाली जा रही है। शंकराचार्य का काम बीजेपी कर रही है। जबकि राजनीति करने वालों को राजनीति का काम करना चाहिए और धर्म का कार्य धर्माचार्यों पर छोड़ देना चाहिए।
आरोप लगाया कि केदारनाथ धाम का इस्तेमाल व्यवसायीकरण के लिए किया जा रहा है। बाबा केदार भाजपा को दंडित करने का काम करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी भाजपा पर अपने स्वार्थ के लिए धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

द हेरीटेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं का हुआ जापानी पद्धति के अनुसार ‘खोजो असेसमेंट’

कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस की समन्वय बैठक का हुआ आयोजन