काजल गंगवार ने लिया नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से आशीर्वाद

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

काजल गंगवार ने लिया नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से आशीर्वाद
आगामी निकाय चुनाव सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा
रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच की मुख्य संयोजिका काजल गंगवार ने अपनी टीम के साथ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से आशीर्वाद लिया तथा नगर निकाय चुनाव सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि भाईचारा एकता मंच की मुख्य टीम ने विगत दिनों कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। और काजल गंगवार ने ओबीसी सीट होने पर नगर निगम के मेयर पद की दावेदारी भी पेश की है। आज उन्होंने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से उनके आवास पर पहुंच कर चर्चा की तथा उनका आशीर्वाद लिया। श्री आर्य ने भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार व पूरी टीम के साथ कई मुद्दों पर अहम चर्चा की तथा उन्हें संगठन के साथ-साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए भी धन्यवाद दिया इस मौके पर भाईचारा एकता मंच की टीम के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा,, भाईचारा एकता मंच के कोषाध्यक्ष स्वामी आधार श्रीवास्तव, कांग्रेस की महानगर सोशल मीडिया प्रभारी काजल चौहान मौजूद रहे

More From Author

छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएंपूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने समस्त क्षेत्रवासियों को लोक आस्था, सूर्य उपासना एवं प्रकृति के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कामना की कि छठी मैया और सूर्य देव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य बना रहे।जय छठी मैया!

नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन काबल सिंह विर्क ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से मुख्यमंत्री धामी को अवगत कराया

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा बोले भाजपा का सदस्य होना मेरे लिये गर्व की बात