कांग्रेस को लगा झटका,खटोला ग्राम प्रधान अपने समर्थकों सग भाजपा में शामिल, विधायक शिव अरोरा ने दिलाई बीजेपी की सदस्यता

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

कांग्रेस को लगा झटका,खटोला ग्राम प्रधान अपने समर्थकों सग भाजपा में शामिल, विधायक शिव अरोरा ने दिलाई बीजेपी की सदस्यता

रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज होते ही लगातार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं अन्य दलों के लोग, इसी क्रम में रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के खटोला गांव में विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी में बड़ी संख्या में मुकेश राणा सहित उनके समर्थक कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने भाजपा का पटका पहनकर उनका भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया, इस दोरान विधायक शिव अरोरा ने कहा कि निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व व प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज्य हित मे लिये गये कल्याणकारी निर्णयों से प्रभावित होकर दिनों दिन भाजपा परिवार का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है उसकी का परिणाम है कि ग्राम प्रधान मुकेश राणा ओर बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने भाजपा का दमन थामा है हम इनका भाजपा परिवार में स्वागत करते है और यह आशा व्यक्त करते हैं कि आने वाले लोकसभा चुनाव में खटोला गांव से भाजपा की जीत को एकतरफा सुनिश्चित करने हेतु भारतीय जनता पार्टी के हित मे कार्य करेगे ओर निश्चित रूप से पूरे देश मे नरेन्द्र मोदी की लहर चल रही है जो दर्शाता है कि तीसरी बार भी केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनने जा रही है। सदस्यता ग्रहण करने वालो में तपस वैध अखिल मण्डल, दिवास ढाली, मोहन विश्वास, रमेश्वर वैध, नन्दू पारीक, विशाल सरकार, बाबू सरदार, शिवपद मण्डल, सूरज रॉय, मोहन सिंह, देवास साना, निमाई शिकारी, विनय वैध, सदाकद रॉय, प्रदीप विश्वास, सूरज विश्वास, तापस वैध, सुरेश मंडल, विशाल हलदार, विमल मिस्त्री, सपन, राकेश घोष,उत्तम आदि लोग शामिल रहे।

इस दौरान लोकसभा सयोंजक विवेक सक्सेना, जिला महामंत्री अमित नारग, शालनी बोरा खड़क सिंह कार्की,मण्डल अध्यक्ष हरीश भट्ट, जगदीश विश्वास, राजेश तिवारी, कुलदीप फौजी, राजीव शुक्ला, नंदु मलिक, कार्तिक हलदार, शिवपद मण्डल व अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

रुद्रपुर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का जन्मदिन कल सांय उत्सव की तरह मनाया गया l ट्रांजिट कैंप के नारायण कॉलोनी में विपिन राजपूत के निवास पर हवन यज्ञ किया गया

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री वन नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट के विशेष प्रयासों से लालकुआं – अमृतसर ट्रेन संचालन को मिली मंजूरी