पुलिस द्वारा काशीपुर के कटोराताल क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया,बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर द्वारा चलाए जा रहे संदिग्ध एवं आपराधिक प्रवृत्तियों के विरुद्ध अभियान एवं सत्यापन के तहत रविवार को पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी नवीन बुधानी द्वारा मय पुलिस टीम के मोहल्ला कटोराताल क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। जिसमें 60 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया व किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर कुल 7 मकान मालिकों का 10-10 हजार रुपये का पुलिस एक्ट के तहत क़ोर्ट चालान किया गया। काशीपुर पुलिस ने सभी मकान मालिकों से आग्रह किया है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को बिना सत्यापन के किराए पर कमरा न दें। पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा। टीम में महिला हेड कां. संतोषी खड़ायत, कां. प्रेम कनवाल, गिरीश मठपाल शामिल रहे।

More From Author

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध /यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प धर्मवीर सोंलकी के नेतृत्व में

रूद्रपुर । श्री शिव शक्ति सामाजिक एवं धार्मिक सेवा समिति जयनगर की ओर से शिव मंदिर जयनगर नंबर तीन में आयोजित श्री अवध रामलीला का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार

26 जनवरी को “केडीएफ़ स्वतंत्रता रत्न” सम्मान से अलंकृत होंगे काशीपुर के बुजुर्ग

सुभाष चंद्र बोस जयंती: RSS प्रमुख बोले- भारत को महान बनाने का नेताजी का सपना अधूरा, हमें मिल कर पूरा करना होगा