ऑपरेशन मुक्ति”- भिक्षा नहीं, शिक्षा दें / Support to educate a child. भिक्षावृत्ति को रोकने व बच्चों को शिक्षा की ओर प्रेरित करने हेतु लोगों को किया जागरुक।

Spread the love

 

ऑपरेशन मुक्ति”- भिक्षा नहीं, शिक्षा दें / Support to educate a child.

भिक्षावृत्ति को रोकने व बच्चों को शिक्षा की ओर प्रेरित करने हेतु लोगों को किया जागरुक।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार व क्षेत्राधिकारी /नोडल अधिकारी आपरेशन के पर्यवेक्षण में व प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के नेतृत्व में जनपद में बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत आज दिनांक- 30,03.2024 को एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ऊधमसिहनगर ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम न कराये जाने व छोटे बच्चों को भिक्षा नहीं शिक्षा देने के सम्बन्ध में लोगों को जागरुक किया गया। टीम द्वारा बाल भिक्षावृत्ति रोकने हेतु नगर क्षेत्रान्तर्गत पम्प्लेट चस्पा किये गये तथा आम जनमानस को जागरुकता सम्बन्धी पम्प्लेट भी वितरित किये गये। और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भदईपुरा रूद्रपुर में जाकर स्कूल के बच्चों के बीच मे मानव तस्करी , बाल विवाह, बाल मजदूरी, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार , मोबाइल फोन से होने वाले साइबर अपराध, और देश को खोखला करने वाली बीमारी नशे जैसे शराब अफीम गांजा स्मैक ,इन सब बुरी आदतों से दूर रहें के बारे में बताया गया और साथ ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 / महिला हेल्पलाइन नंबर 1090/साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930आदि के बारे में जानकारी दी गई और आपके आस-पास कोई बच्चा भीख मांगते हुए या कहीं काम करते दिखाई दे तो पुलिस हेल्पलाइन नंबर 11 2 में सूचित करने को कहा गया

उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ऑपरेशन मुक्ति अभियान *भिक्षा नहीं, शिक्षा दें/support to educate a child,

More From Author

रुद्रपुर मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दिलाई सदस्यता       मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर जताया आभार

रुद्रपुर मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दिलाई सदस्यता       मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर जताया आभार

*रुद्रपुर मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दिलाई सदस्यता* *मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर जताया आभार* रुद्रपुर। रुद्रपुर की राजनीति मे बढ़ा उलटफेर कांग्रेस का हाथ झटक मीना ने थामा भाजपा का दामन । आपको बता दे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा संग पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा व अनिल शर्मा देहरादून भाजपा मुख्यालय पहुंचे। जहाँ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक शिव अरोरा की उपस्थिति मे कांग्रेस की कद्दावर नेता मीना शर्मा को पटका पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। वही भाजपा मे शामिल हुई मीना शर्मा अनिल शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर उनका अभिवादन किया। पूर्व पालिका अध्यक्ष व पूर्व रुद्रपुर विधानसभा प्रत्याशी मीना शर्मा ने कहा वर्षो कांग्रेस की सेवा महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकिन अनेको दायित्वों को निर्वहन किया मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाये गये नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अन्तर्गत महिला को संसद 33% आरक्षण के बिल का विरोध करना कांग्रेस के महिला के प्रति दोहरे चरित्र को दिखाता है एक और लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा देती है दूसरी और नारी शक्ति वंदन का विरोध देश की प्रत्येक महिला का अपमान है कांग्रेस के पास ना नेता ना नियति और उन्होंने कहाँ जहाँ रुद्रपुर मे पूर्व विधायक द्वारा जिस प्रकार से वायरल ऑडियो के माध्यम घटिया भाषा का उपयोग कर अभद्रता की जो एक महिला कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती मगर कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक को गले लगाने का कार्य किया यह दर्शाता है कांग्रेस पार्टी अपनी हीं महिला नेत्री के साथ नहीं खड़ी हुई तो ऐसी पार्टी को नारी सम्मान की बात करने व नारी को उस पार्टी मे कोई सम्मान मिले इसकी कोई उम्मीद नहीं। भारतीय जनता पार्टी परिवार मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व मे शामिल हुई है, वह भाजपा की रीति नीति को आगे बढ़ाते हुऐ पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेगी। रुद्रपुर मे विधायक शिव अरोरा के हाथों को मजबूत करते हुऐ आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव मे फिर से रुद्रपुर मे कमल का फूल और प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने मे रुद्रपुर सहित पार्टी जहाँ पार्टी आदेश करेगी वह पूरे समर्पण भाव से कार्य करेगी। वही मीना शर्मा ने भाजपा मे शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा संग पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करने पहुंची और गदा भेट कर उनका आभार जताया। मीना शर्मा ने बोला आगे भी बड़ी संख्या मे लोग कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले है वह पुरा रुद्रपुर भ्रमण कर कांग्रेस के कथनी व करनी के खिलाफ प्रवास कर लोगो को जगरूक करने का कार्य करेगी जनता का भविष्य भाजपा राज मे सुरक्षित है और देश व प्रदेश के विकास की रफ़्तार भाजपा राज मे सम्भव हो पायी है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार की योजनाओं का प्रसार घर घर जाकर करेगी। इस दौरान रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कांग्रेस डूबता जहाज है जहाँ आये दिन कांग्रेस से लोगो का मोह भग होता जा रहा है। उन्होंने कहा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मीना शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के समक्ष भाजपा की सदस्यता लीं है निश्चित रूप से उनके अनुभव और उनकी महिलाओ मे पकड़ का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा साथ हीं आगे भी कई बड़े चेहरे रुद्रपुर मे कांग्रेस का हाथ झटकने वाले है। विधायक शिव अरोरा ने मीना शर्मा का भाजपा परिवार मे स्वागत किया साथ हीं विधायक बोले अब कांग्रेस रुद्रपुर मे ऐसे नेताओं के भरोसे है जो महिलाओ के प्रति केसी सोच रखते है यह रुद्रपुर जानता है कई ऑडियो वीडियो के माध्यम से लोगो ने उन नेता के घटिया सोच को देखा है आने वाले चुनाव मे कांग्रेस रुद्रपुर मे साफ हो जायेगी तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा मे शामिल होने वाले अनिल शर्मा, संजीव रस्तोगी महानगर सेवा दल अध्यक्ष, सुमित राय कांग्रेस नगर सचिव, दिनेश मौर्य महामंत्री कांग्रेस कमेटी, रामप्रसाद पूर्व अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ, पूनम गुप्ता महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, अंजू जैन, सरोज रानी, श्वेता शर्मा महामंत्री नगर महिला कांग्रेस, सुदर्शन शर्मा आदि ने भाजपा की सदस्यता लीं। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री दीप्ती भरद्वाज, के पी राठी सहित अन्य लोग पार्टी कार्यालय देहरादून मे मौजूद रहें।

पीएम मोदी की रैली की तैयारियों का सीएम धामी ने लिया जायजा रूद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो अप्रैल को शहर के मोदी मैदान में प्रस्तावित चुनावी जनसभा की तैयारियों का शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जायजा लिया।

जनपद ऊधम सिंह नगर में प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी ऊधम सिंह नगर    द्वारा कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा एवं संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।