ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत ऊधम सिंह नगर पुलिस की नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही। सितारगंज पुलिस द्वारा 972 ग्राम अफीम के साथ 02 नशा तस्करों को किया गया गिरफ्तार ।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत ऊधम सिंह नगर पुलिस की नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही।

सितारगंज पुलिस द्वारा 972 ग्राम अफीम के साथ 02 नशा तस्करों को किया गया गिरफ्तार ।

एसएसपी ऊधम सिंह नगर   द्वारा पुलिस टीम हेतु की गई 1,500 रुपए के ईनाम की घोषणा।

वर्तमान में पुलिस मुख्यालय स्तर से प्रचलित ऑपरेशन प्रहार व आगामी चुनाव के दृष्टिगत बार्डर चैकिंग के अन्तर्गत श  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर    द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत    पुलिस अधीक्षक अपराध/ यातायात,    पुलिस अधीक्षक नगर एवं   क्षेत्राधिकारी सितारगंज   के दिशा-निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक सितारगंज  के नेतृत्व में दिनांक 06.02.2024 को उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा मय पुलिस टीम के दौराने बार्डर चैकिंग अमरिया- सितारगंज बार्डर ( सरकडा ) पर अभियुक्तगण 1-वारिस पुत्र मुख्तियार अहमद निवासी बाँसखेडा थाना अमरिया जिला पीलीभीत हाल निवासी- बन्दे के पास पण्डरी थाना सितारगंज जिला उ0सि0न0 उम्र-20 वर्ष, 2- मो0 सोएब पुत्र मुख्तियार अहमद निवासी बाँसखेडा थाना अमरिया जिला पीलीभीत हाल नि0 बन्दे के पास पण्डरी थाना सितारगंज जिला उ0 सि0न0 उम्र-23 वर्ष को मो0 सा0 UK06BF5829 स्प्लेण्डर में परिवहन करते अभियुक्त वारिस के कब्जे से 520 ग्राम अफीम तथा अभियुक्त मो0सोएब के कब्जे स 452 ग्राम अफीम नाजायज बरामद की गयी है । जिस सम्बन्ध में कोतवाली सितारगंज में FIR NO-66/2024 धारा -8/18/60 NDPS ACT बनाम वारिस आदि पंजीकृत किया । अभियुक्त की आपराधिक इतिहास की जानकारी कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त
1- वारिस पुत्र मुख्तियार अहमद निवासी बाँसखेडा थाना अमरिया जिला पीलीभीत हाल निवासी- बन्दे के पास पण्डरी थाना सितारगंज जिला उ0सि0न0 उम्र-20 वर्ष ,
2-मो0 सोएब पुत्र मुख्तियार अहमद निवासी बाँसखेडा थाना अमरिया जिला पीलीभीत हाल नि0 बन्दे के पास पण्डरी थाना सितारगंज जिला उ0 सि0न0 उम्र-23 वर्ष

बरामदगी
1- 972 ग्राम अवैध अफीम ।
2- अवैध अफीम में परिवहन मो0सा0 मो0 सा0 UK06BF5829 स्प्लेण्डर ।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

ऊधम सिंह नगर पुलिस ने टक्कर मारकर लूट करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश। रुद्रपुर पुलिस ने गिरोह के 02 सदस्यों को किया गिरफ्तार। 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज देखने पर टीम को मिली सफलता।

ऊधम सिंह नगर पुलिस ने हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड कंपनी के साथ निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली। एसपी क्राइम / ट्रैफिक ऊधम सिंह नगर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।