एसी सी गुड़िया आईएमटी के बी.काम (ऑनर्स) पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रर्दशन।

Spread the love

एसी सी गुड़िया आईएमटी के बी.काम (ऑनर्स) पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रर्दशन।

काशीपुर । बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के प्रत्येक पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम शानदार आ रहे हैं विगत दिवस आए बी कॉम (ऑनर्स) पंचम सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रर्दशन किया है। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान के यूजी विभाग की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि उक्त सेमेस्टर में कु. इशिका रानी ने सर्वाधिक 71.00 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वही कु.शीतल राठौर ने 70.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान पर रही । जबकि कु अंशिका प्रजापति 69. 4 प्रतिशत एवं ऋतिक अग्रवाल 69.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। अन्य विद्यार्थियो का प्रदर्शन भी श्रेष्ठ रहा है। यहां बताते चलें कि संस्थान के विद्यार्थी लगातार अपनी-अपनी कक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं । विद्यार्थियों नेअपनी उपलब्धि का श्रेय गुरुजनों को दिया । छात्र छात्राओं की इस उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की उप प्राचार्य डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ,एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉक्टर नीरज आत्रेय, संस्थान के निदेशक डॉ केवल कुमार, निदेशक प्रशासन पवन कुमार बक्शी, प्राचार्य यूजी डॉक्टर निमिषा अग्रवाल, प्राचार्य( लॉ) डॉक्टर आरएन सिंह सहित समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

More From Author

बंग भवन निर्माण हेतु जमीन हस्तांतरण प्रक्रिया को शीघ्र अतिशीघ्र करने हेतु विधायक शिव अरोरा ने बंगाली समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी से की मुलाकात दिया लिखित पत्र विधायक बोले बंगाली समाज की कला, संस्कृति व इतिहास पर आधारित होगा ऐतिहासिक भवन का जल्द होगा निर्माण

शनिवार को समय साय 7 बजे इण्डियन पब्लिक स्कूलनि.. स्कूलानि चामुकादे का देवी मंदिर पर भव्य श्री श्याम कृपा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रख्याट भजन गापर नरेश सेनी-गुरुग्राम, राधा खुशबू- वृदावन, संजू पागल-हापुड से पहुंचकर श्री श्याम वावा का गुणगान करेगे एवं तमाम धर्माचाय सन्ह महात्मा कार्यक्रम में पहुंचकर आशेविाद प्रदान करेंगे।

नमूना में सेंट्रो कार वाले ने 2 लोगों को मौत के घाट उतारा था पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पढ़िए …सीएम धामी ने पीएम राज्य के लिए मांगी सौगात… !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *