एससी गुड़िया आईएमटी में क्लाउड कंप्यूटिंग पर एक दिवसीय वर्कशाप का सफल आयोजन

Spread the love

एससी गुड़िया आईएमटी में क्लाउड कंप्यूटिंग पर एक दिवसीय वर्कशाप का सफल आयोजन

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के प्रांगण में शनिवार को क्लाउड कंप्यूटिंग विषय पर एक दिवसीय वर्कशाप का सफल आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी आनंद सिंह एवं पंकज रावत ने संयुक्त रूप से बताया कि बेंगलुरु से पधारे अमेजॉन कंपनी के हरीश राघव, वरिष्ठ क्लाउड बिजनेस ऑपरेशन प्रबंधक एवं विभोर गुप्ता, कस्टमर सोल्यूशन मैनेजर एडब्ल्यूएस बंगलौर ने अमेजॉन वेब सीरीज की नई एवं विभिन्न ऑनलाइन व क्लाउड कम्प्यूटिंग सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को उनकी लाभकारी सेवाओं से अवगत कराया। अंत में उन्होंने विद्यार्थियों के उत्सुक सवालों के जवाब भी दिए। इस वर्कशॉप में बड़ी संख्या में संस्थान के एमबीए एवं बीसीए के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया इससे पूर्व संस्थान के निदेशकगणों ने बुके भेंट कर और अंत में स्मृति चिन्ह भेंट कर बाहर से आए अमेजॉन अधिकारियों का स्वागत किया। बताते चलें कि संस्थान की प्रबंध समिति लगातार विद्यार्थियों के लाभकारी वर्कशॉप का आयोजन करती रहती है जिससे विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रमों के अनुसार आने वाले समय में प्रतिस्पर्धा के युग में अपने को स्थापित करने में प्रोत्साहन मिल सके।

More From Author

रुद्रपुर । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की आठ अगस्त को हल्द्वानी में प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

आपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां ही सबसे बड़ा बचाव विधायक शिव अरोरा रुद्रपुर मे आपदा से निपटने के लिये विधायक ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक

विधायक निधि से स्थापित शीतल जल प्याऊ विधायक ने फीता काटकर किया जनता को समर्पित विधायक शिव अरोरा ने कहा – जनसेवा ही मेरा संकल्प, शहर में जरूरत के अनुसार लगाए जाएंगे और भी शीतल जल केंद्र

दिनेशपुर। पुलिस द्वारा आम जनमानस को जागरुक किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत द्रोण कॉलेज शिवपुर, दिनेशपुर में छात्रों को यातायात ड्रग्स साइबर अपराध के संबंध में जागरूक किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने टोल प्लाजा जगतपुर पट्टी में स्वच्छता अभियान चलाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *