एक पेड़ अपनी मां के नाम के अंतर्गत स्टार किड्स जूनियर हाई स्कूल में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

एक पेड़ अपनी मां के नाम के अंतर्गत स्टार किड्स जूनियर हाई स्कूल में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

काशीपुर। मानपुर रोड स्थित स्टार किड्स जूनियर हाई स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत स्कूल प्रांगण में अध्यक्ष राम मेहरोत्रा, स्कूल प्रबंधक राजीव गंगवार, प्रधानाचार्य स्मारिका गंगवार तथा स्कूल के समस्त स्टाफ ने पौधारोपण किया। इस मौके पर राम मेहरोत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान आरंभ किया है। इसके अंतर्गत देशभर में वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने वृक्षारोपण के लाभ बताते हुए आमजन से भी वृक्षारोपण करने का आहवान किया। वहीं, स्कूल प्रबंधक राजीव गंगवार ने कहा कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण किया जाना आज समय की मांग है। हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने को तत्पर रहना चाहिए। स्कूल की प्रधानाचार्य स्मारिका गंगवार ने अभिभावकों से अपेक्षा की कि वे अपने बच्चों को ऐसे संस्कार देंगे कि वे प्रकृति से प्रेम भाव रखते हुए समय-समय पर पौधारोपण करें तथा अन्य को भी इस हेतु प्रेरित करते रहें।‌ इस मौके पर पीसीयू चेयरमेन राम मेहरोत्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लवीश अरोड़ा, नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, महामंत्री नगर मंडल विपिन अरोड़ा, निवर्तमान पार्षद रवि प्रजापति, कमल प्रजापति, संजीव प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार शिक्षिका पारुल अरोरा, निकिता बिष्ट, प्रिया मल्होत्रा, उमा रानी, प्रिया कुशवाहा, अंजू, अनिता नेगी, रेखा, हरविंदर कौर, Uma Rani,Priya कृतिका, शीला व सचिन आदि समेत स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी: विकास शर्मा  महापौर ने वार्ड 20 में सड़क-नाली और वार्ड 36 में शहीद राम कुमार आर्या पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने धामी सरकार को आपदा प्रबंधन में ‘फेल’ करार दिया