ऊधम सिंह नगर पुलिस ने लगाया निशुल्क नेत्र जांच शिविर। ट्रक, बस, ऑटो, रिक्शा चालकों के आंखों का कराया चेक अप। 200 से अधिक वाहन चालको का कराया गया चे

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

ऊधम सिंह नगर पुलिस ने लगाया निशुल्क नेत्र जांच शिविर।
ट्रक, बस, ऑटो, रिक्शा चालकों के आंखों का कराया चेक अप।

200 से अधिक वाहन चालको का कराया गया चे

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी   के आदेशानुशार पुलिस अधीक्षक अपराध /यातायात ऊधम सिंह नगर श्रीमान चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में जनपद के विभिन्न स्थानों में 34 वें सड़क सुरक्षा माह के तहत आमजन को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

इसी अभियान के तहत आज दिनांक 06/02/2024 को कोतवाली किच्छा क्षेत्र की लालपुर चौकी में प्रभु नेत्र चिकित्सालय रुद्रपुर के सौजन्य से निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें ट्रक, बस, ऑटो, रिक्शा चालकों के आंखों का निशुल्क चेक अप कराया गया ।
शिविर के माध्यम से सैकड़ों चालको /लोगों ने अपनी आंखों का चेक अप कराया। आम लोगो द्वारा पुलिस के इस कार्य की सराहना की गई।

ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा शिविर के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए बताया गया कि सड़क पर सुरक्षा की जिम्मेदारी सभी की है सड़क एक ऐसा स्थान है जिसका उपयोग छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई करता है। इसलिए सड़क पर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना अति आवश्यक है।

मीडिया सेल उधमसिंहनगर पुलिस

More From Author

विधायक शिव अरोरा की मेहनत लाई रंग मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल उनके प्रस्ताव जलभराव के स्थायी समाधान हेतु मास्टर ड्रेनेज प्लान हेतु 786.79 करोड़ की DPR स्वीकृत, पहले चरण मे 441.79 करोड़ से होगा कार्य विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

रlमपुरा के तीन वार्डो से होकर जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग कटोरी मन्दिर से चंद्रपाल किरना तक जाने वाली जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार

भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा जी व उनके सहयोगियों ने रुद्रपुर कोतवाली के कांस्टेबल नरेश जोशी को केंद्र द्वारा राष्ट्रपति पदक मिलने के उपलक्ष में क्या सम्मानित उन्होंने कहा कि नरेश जोशी ने बढ़ाया प्रदेश का सम्मान

ऊधम सिंह नगर पुलिस ने टक्कर मारकर लूट करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश। रुद्रपुर पुलिस ने गिरोह के 02 सदस्यों को किया गिरफ्तार। 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज देखने पर टीम को मिली सफलता।