उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त में झपट्टामार गिरोह। जसपुर क्षेत्र में झपट्टामार गिरोह के गैंग लिडर सहित 03 गिरफ्तार। 01 लाख 20 हजार कीमत के चोरी किए 03 मोबाईल फोन बरामद

Spread the love

 

उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त में झपट्टामार गिरोह।

जसपुर क्षेत्र में झपट्टामार गिरोह के गैंग लिडर सहित 03 गिरफ्तार।

01 लाख 20 हजार कीमत के चोरी किए 03 मोबाईल फोन बरामद

दिनांक 25.01.2024 को रास्ते चलते सचिन तोमर मोबाईल फोन पर बात करते हुए जा रहा था अचानक गर्ग हास्पिटल के पास मोटरसाईकिल पर बैठे व्यक्तियो ने झपट्टा मारकर सचिन तोमर का फोन छीन कर चोरी कर लिया था व दिनांक 27.01.2024 को रास्ते चलते शैफाली मोबाईल फोन पर बात करते हुए जा रही थी अचानक कलियावाला मोड के पास
मोटरसाईकिल पर बैठे व्यक्तियो ने झपट्टा मारकर सैफाली का फोन छीन कर चोरी कर लिया था ।
वादीगण की तहरीर के आधार पर उक्त घटना के सम्बन्ध में कोतवाली जसपुर में  मु0 एफ0आई0आऱ0 न0- 42/2024, 43/2024 धारा 356/379 भा0द0वि0  पंजीकृत किया गया थाs ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक   के आदेशानुसार व  पुलिस अधीक्षक   काशीपुर,  क्षेत्राधिकारी  काशीपुर के निर्देशन में कोतवाली जसपुर में 04 टीमो का गठन कर घटना के अनावरण हेतू आदेशित किया गया था ।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर श्री आशुतोष कुमार सिहं 👨🏻‍✈️के नेतृत्व में टीमो द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी कर घटनास्थल के आस पास कैमरो 📷 का गहनता से अवलोकन करते हुए पुछताछ की गई व आज दिनांक 05.02.2024 को मुखबिर की सूचना पर मण्डावाखेडा कट के पास भगवन्तपुर रोड जसपुर से 03 अभियुक्तगण को गैंग लिडर काशान के साथ गिरफ्तार कर इनके कब्जे से झपट्टा मारकर चोरी किये गये 03 मोबाईल फोन व घटना में प्रयुक्त 02 अद्द मोटरसाईकिले बरामद कर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 411/34 भा0द0वि0 की बढोतरी की गई ।

गैंग लिडर अभियुक्त काशान शातिर किस्म का अपराधी है जो पूर्व में मोबाईल चोरी में थाना ठाकुरद्वारा से जैल जा चुका है । तीनो अभियुक्तगण मोटरसाईकिलो से घुम-घुमकर जसपुर क्षेत्र में रास्ते चलते व्यक्तियो से मोबाईल फोन झपट्टा मारकर चोरी कर लेते थे जिससे कई बार अचानक झपट्टा लगने से रास्त चलते व्यक्ति भी खतरे में आ जाता था ।अभियुक्तगण को अग्रीम कार्यवाही हेतू माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

बरामदगी-

1-एक अद्द नीले रंग का मोबाईल फोन 📱 XIAOMI कम्पनी का , कीमत 75000/- रुपये ।

2-एक अद्द आसमानी रंग का मोबाईल फोन 📱INFINIX कम्पनी का , कीमत 20000/- रुपये ।

3-एक अद्द आसमानी रंग का मोबाईल फोन 📱REALME कम्पनी का , कीमत 35000/- रुपये ।

4-एक अद्द मोटरसाईकिल 🏍️ सुजुकी UK18B-0993 (घटना में प्रयुक्त)

5- एक अद्द मोटरसाईकिल 🏍️ आई स्मार्ट UK18D-4259 (घटना में प्रयुक्त)

गिरफ्तार अभियुक्त-?
1- काशान पुत्र मो0 हसीब निवासी आवास विसास थाना जसपुर उम्र 20 वर्ष

2-मो0 उस्मान पुत्र मो0 साहिद हुसैन निवासी मोहल्ला छिपियान अन्सारी वालीd गली थाना जसपुर उम्र- 23 वर्ष

3- मो0 फैसल पुत्र मो0 हनीफ निवासी मोहल्ला छिपियान हाथे वाली गली थाना जसपुर उम्र- 23 वर्ष

मीडिया सेल
जनपद उधम सिंह नगर

More From Author

रुद्रपुर मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दिलाई सदस्यता       मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर जताया आभार

रुद्रपुर मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दिलाई सदस्यता       मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर जताया आभार

*रुद्रपुर मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दिलाई सदस्यता* *मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर जताया आभार* रुद्रपुर। रुद्रपुर की राजनीति मे बढ़ा उलटफेर कांग्रेस का हाथ झटक मीना ने थामा भाजपा का दामन । आपको बता दे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा संग पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा व अनिल शर्मा देहरादून भाजपा मुख्यालय पहुंचे। जहाँ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक शिव अरोरा की उपस्थिति मे कांग्रेस की कद्दावर नेता मीना शर्मा को पटका पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। वही भाजपा मे शामिल हुई मीना शर्मा अनिल शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर उनका अभिवादन किया। पूर्व पालिका अध्यक्ष व पूर्व रुद्रपुर विधानसभा प्रत्याशी मीना शर्मा ने कहा वर्षो कांग्रेस की सेवा महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकिन अनेको दायित्वों को निर्वहन किया मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाये गये नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अन्तर्गत महिला को संसद 33% आरक्षण के बिल का विरोध करना कांग्रेस के महिला के प्रति दोहरे चरित्र को दिखाता है एक और लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा देती है दूसरी और नारी शक्ति वंदन का विरोध देश की प्रत्येक महिला का अपमान है कांग्रेस के पास ना नेता ना नियति और उन्होंने कहाँ जहाँ रुद्रपुर मे पूर्व विधायक द्वारा जिस प्रकार से वायरल ऑडियो के माध्यम घटिया भाषा का उपयोग कर अभद्रता की जो एक महिला कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती मगर कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक को गले लगाने का कार्य किया यह दर्शाता है कांग्रेस पार्टी अपनी हीं महिला नेत्री के साथ नहीं खड़ी हुई तो ऐसी पार्टी को नारी सम्मान की बात करने व नारी को उस पार्टी मे कोई सम्मान मिले इसकी कोई उम्मीद नहीं। भारतीय जनता पार्टी परिवार मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व मे शामिल हुई है, वह भाजपा की रीति नीति को आगे बढ़ाते हुऐ पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेगी। रुद्रपुर मे विधायक शिव अरोरा के हाथों को मजबूत करते हुऐ आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव मे फिर से रुद्रपुर मे कमल का फूल और प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने मे रुद्रपुर सहित पार्टी जहाँ पार्टी आदेश करेगी वह पूरे समर्पण भाव से कार्य करेगी। वही मीना शर्मा ने भाजपा मे शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा संग पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करने पहुंची और गदा भेट कर उनका आभार जताया। मीना शर्मा ने बोला आगे भी बड़ी संख्या मे लोग कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले है वह पुरा रुद्रपुर भ्रमण कर कांग्रेस के कथनी व करनी के खिलाफ प्रवास कर लोगो को जगरूक करने का कार्य करेगी जनता का भविष्य भाजपा राज मे सुरक्षित है और देश व प्रदेश के विकास की रफ़्तार भाजपा राज मे सम्भव हो पायी है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार की योजनाओं का प्रसार घर घर जाकर करेगी। इस दौरान रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कांग्रेस डूबता जहाज है जहाँ आये दिन कांग्रेस से लोगो का मोह भग होता जा रहा है। उन्होंने कहा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मीना शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के समक्ष भाजपा की सदस्यता लीं है निश्चित रूप से उनके अनुभव और उनकी महिलाओ मे पकड़ का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा साथ हीं आगे भी कई बड़े चेहरे रुद्रपुर मे कांग्रेस का हाथ झटकने वाले है। विधायक शिव अरोरा ने मीना शर्मा का भाजपा परिवार मे स्वागत किया साथ हीं विधायक बोले अब कांग्रेस रुद्रपुर मे ऐसे नेताओं के भरोसे है जो महिलाओ के प्रति केसी सोच रखते है यह रुद्रपुर जानता है कई ऑडियो वीडियो के माध्यम से लोगो ने उन नेता के घटिया सोच को देखा है आने वाले चुनाव मे कांग्रेस रुद्रपुर मे साफ हो जायेगी तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा मे शामिल होने वाले अनिल शर्मा, संजीव रस्तोगी महानगर सेवा दल अध्यक्ष, सुमित राय कांग्रेस नगर सचिव, दिनेश मौर्य महामंत्री कांग्रेस कमेटी, रामप्रसाद पूर्व अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ, पूनम गुप्ता महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, अंजू जैन, सरोज रानी, श्वेता शर्मा महामंत्री नगर महिला कांग्रेस, सुदर्शन शर्मा आदि ने भाजपा की सदस्यता लीं। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री दीप्ती भरद्वाज, के पी राठी सहित अन्य लोग पार्टी कार्यालय देहरादून मे मौजूद रहें।

व्यापार मंडल चुनाव में जीत के बाद विधायक शिव अरोरा के निवास पहुँचे नवनिर्वाचित महामंत्री मनोज छाबड़ा व कोषाध्यक्ष संदीप राव ने जीत के बाद जताया आभार, विधायक ने मिठाई खिलाकर दोनो को जीत की शुभकामनाएं

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत कोतवाली सितारगंज क्षेत्र में हत्या का प्रयास कर डकैती करने वाले 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार सितारगंज पुलिस द्वारा 25000 रुपए का इनामी अपराधी गिरफ्तार