उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा थाना सितारगंज क्षेत्र से ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही में NDPS ACT में 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

 

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा थाना सितारगंज क्षेत्र से ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही में NDPS ACT में 02 अभियुक्त गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी    के आदेशानुसार जनपद में आपरेशन प्रहार/अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज व निरीक्षक सितारगंज  के निर्देशन में चौकी शक्तिफार्म थाना सितारगंज पुलिस द्वारा दिनांक 09.02.2024 को अभियुक्त 1.धुरुव हालदार पुत्र प्रभाष हालदार निवासी हनुमान मंदिर के पास बैकुंठपुर नंबर 06 शक्तिफ़ार्म सितारगंज ऊधम सिंह नगर उम्र 20 वर्ष को 2.46 ग्राम नाजायज स्मैक तथा अभियुक्त 2.राहुल मल्लिक पुत्र विदधा मल्लिकनिवासी ग्राम देवनगर नंबर 03 शक्तिफ़ार्म थाना सितारगंज जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 27 वर्ष को 2.62 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है, बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना हाजा पर 8/21 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया है व अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

बरामदा माल-

5.08 ग्राम स्मैक

 

मीडिया सेल उधम सिंह नगर पुलिस

More From Author

रामनगर के पुछड़ी में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज विभिन्न मजदूर संगठनों ने भाजपा सरकार का पुतला परशुराम चौक, ट्रांजिट कैम्प में फूंका।

प्रेस नोट 8 दिसंबर, रुद्रपुर रामनगर के पुछड़ी में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज विभिन्न मजदूर संगठनों ने भाजपा सरकार का पुतला परशुराम चौक, ट्रांजिट कैम्प में फूंका। इस दौरान हुई संक्षिप्त सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में पूंजीपतियों और विकास कार्यों के लिए दशकों से काबिज गरीब जनता की जमीनें छीनने का काम कर रही है। पूंजीपतियों के लिए जमीनें छीनने और उनके आशियानों पर बुलडोजर चलाने की नीति ही भाजपा सरकार की मुख्य नीति है। इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी और तमाम प्रशासन के आला अधिकारी जमीनें छीनने के लिए डेमोग्राफी में बदलाव की रट लगाए हुए हैं। सरकारों का काम जनता को रोजी, रोटी, रोजगार, घर देने का होता है। लेकिन भाजपा सरकार यह सब छीनने में लगी हुई है। गरीब लोग जैसे–तैसे मुश्किल व विपरीत परिस्थितियों में अपना खून –पसीना बेचकर कुछ रुपए जुटाकर अपना घर बनाते है। लेकिन ये सरकार बस्तियां की बस्तियां उजाड़ दे रही है। न्यायालयों के तमाम निर्देशों के बावजूद बिना पुनर्वास व वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना गरीबों के घरों पर बुलडोजर चला देना ना सिर्फ अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ना है बल्कि मानवता के खिलाफ भी है। वक्ताओं ने कहा कि पुछड़ी में गरीबों के मालिकाना हक और उनकी न्याय की लड़ाई लड़ने वाले एक दर्जन से अधिक नागरिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना शासन–प्रशासन के अमानवीय चेहरे को दर्शाता है। प्रदर्शन के माध्यम से संगठनों ने मांग की कि गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही को तुरंत रोका जाए और उनके आशियानों को वैधता प्रदान करने के लिए पूरे प्रदेश में रह रहे लोगों को उनकी काबिज जमीन पर मालिकाना हक दिया जाए, साथ ही जिन परिवारों को उजाड़ा है उनके पुनर्वास व मुआवजे की व्यवस्था की जाए। इस दौरान सीएसटीयू के कॉमरेड मुकुल, क्रालोस के शिवदेव सिंह, भाकपा(माले) के ललित मटियाली ने संबोधित किया। इसके अलावा सी एस टी यू के धीरज जोशी, ऐक्टू की अनिता अन्ना, हरेंद्र सिंह, विजय शर्मा, भूपति रंजन मलिक, ज्ञानचंद, CIE श्रमिक संगठन से डूंगर सिंह, एडविक मजदूर संगठन से राजू सिंह, ऑटो लाइन मजदूर संगठन से जीवन लाल, इंकलाबी मजदूर केंद्र से राजेश आदि शामिल थे। ललित मटियाली

विधायक शिव अरोरा के प्रयास लाये रंग जिला अधिकारी से वार्ता के बाद प्राधिकरण ने संशोधित आदेश किया जारी नजूल, दानपात्र पहले से मकान बनाकर रह रहे 30 हजार परिवारों क़ो बिजली कनेक्शन हेतु मानचित्र स्वीकृत कराने की अनिवार्यता क़ो किया समाप्त

थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस द्वारा ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान मोटरसाइकिल स्टंट करने व बिना नंबर प्लेट की बाइक चालकों के विरुद्ध चेकिंग अभियान

रुद्रपुर -गांव चलो अभियान के तहत किच्छा विधानसभा के प्रभारी भारत भूषण चुघ ग्राम सभा कोरिया चकोनी बूथ संख्या 14 पर पहुंचे ।