उत्तरायणी महोत्सव के आखरी दिन मची रही धूम ,,पहुंचे वरिष्ट नेता गण पढ़िए पूरी खबर

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

उत्तरायणी महोत्सव के आखरी दिन मची रही धूम ,,पहुंचे वरिष्ट नेता गण पढ़िए पूरी खब

शैल सांस्कृतिक समिति (शैल परिषद),रुद्रपुर स्थित शैल भवन प्रांगण में आयोजित उत्तरायणी महोत्सव के द्वितीय दिवस दिनांक 14/01/2024 दिन रविवार को मुख्य अतिथि उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी एवं निवर्तमान मेयर रामपाल एवं अध्यक्षता कर रहे विधायक श्री शिव अरोड़ा जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
उत्तरायणी महोत्सव के द्वितीय दिवस महिलाओं द्वारा मंगल गीत (शगुन-आखर)प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की गईं तत्पश्चात सुविख्यात लोक कलाकार स्वर्गीय श्री गोपालबाबू गोस्वामी द्वारा गाया गीत उनके पुत्र अमित गोस्वामी ने जै मय्या दुर्गा भवानी, कैले बाजे मुरुली एवं देवेंद्र मथेला ने हा मैं उत्तराखंडी छू,ओ लाली होसिया गीत गाकर दर्शको को झूमने पर मजबूर कर दिया।
लोक कलाकार विक्की आर्य ने मोतिमा बौराण,सूरज प्रकाश आर्य ने अलमोड़ बाजार कमला,पवन कुमार ने हीरा समधनी गीत प्रस्तुत कर दर्शको को मंत्रमुग्ध किया।
महोत्सव में विभिन्न स्कूलों एवं व्याख्या जन-जागृति संस्कृति,संगीत एवं नाट्य अकादमी और सारथी वेलफेयर सोसायटी ने अपनी सुंदर प्रस्तुति दी।
उत्तराखंड के प्रथम गांव नीति-माणा से आए हीरामणि ग्रुप समारोह के आकर्षण का केंद्र रहा।
संचालन उत्तराखंड गीत के लेखक श्री हेमंत बिष्ट, श्री संजीव बुधौरी एवं धीरज पांडेय जी ने किया।

More From Author

डीपीएस में आयोजित हुआ जापानी भाषा पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम “द मैजिक ऑफ जापान दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में जापानी भाषा पर आधारित एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रूद्रपुर। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने भुरारानी स्थित श्री भंजु राम अमर इंटर कॉलेज एवं अमर इंटरनेशनल स्कूल के 49वें वार्षिकोत्सव समारोह में पहुंचकर संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।

रुद्रपुर। मातृ दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल द्वारा बालाजीपुरम कॉलोनी फूलसूंगा में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने ट्रांजिट कैंप में घर-घर जाकर पूजा सामग्री का वितरण किया

22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भाजपा नेता भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में चलाया गया सफाई अभियान