उत्तरायणी के अवसर पर शिव मंदिर परिसर में आयोजित उत्तरायणी महोत्सव में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पहुंचकर क्षेत्रवासियों को उत्तरायणी की बधाई दी। आजोजक मंडल ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया

Spread the love

किच्छा:- उत्तरायणी के अवसर पर शिव मंदिर परिसर में आयोजित उत्तरायणी महोत्सव में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पहुंचकर क्षेत्रवासियों को उत्तरायणी की बधाई दी। आजोजक मंडल ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय पर्व, त्योहारों का संबंध नक्षत्रों, राशियों के अलावा ऋतु परिवर्तन, परंपराओं और लोक संस्कृति से भी है हमारे आध्यात्मिक, पौराणिक ग्रंथों में इनका विस्तार से वर्णन किया गया है, दान पुण्य और धर्म के कार्यों का भी इन पर्व , त्योहारों के साथ गहरा संबंध रहा है। मकर संक्रांति भी इस पर्व, परंपरा का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। मकर संक्रांति जहां संस्कृति, समाज और ज्योतिष से जुड़ा पर्व है वही यह विज्ञान और सूर्य से भी उतना ही जुड़ा हुआ है। इससे जुड़े तमाम तथ्य कथ्य सदियों से प्रचलित रहे है। यह पर्व परिवर्तन के एक प्रमुख पड़ाव के रूप में भी प्रतिष्ठित है। उत्तरायणी महोत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी पहुंचे, कार्यक्रम में आमने सामने आने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने गले मिलकर उत्तरायणी और मकर संक्रांति की एक दूसरे को बधाई दी।

More From Author

सीएम ने बंटी कोली के परिजनों से फोन पर की बात रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय बंटी कोली के परिजनों से वार्ता कर हाल-चाल जाना और स्वर्गीय बंटी कोली को श्रद्धांजलि दी।

सीएम धामी ने रूद्रपुर में निकाला ऐतिहासिक रोड शो, उमड़ा जनसैलाब रोड शो से भाजपामय हुआ रूद्रपुर का माहौल भ्रम फैलाने की राजनीति कांग्रेस को फिर पड़ेगी भारीः धामी

सीएम धामी ने रूद्रपुर में निकाला ऐतिहासिक रोड शो, उमड़ा जनसैलाब रोड शो से भाजपामय हुआ रूद्रपुर का माहौल भ्रम फैलाने की राजनीति कांग्रेस को फिर पड़ेगी भारीः धामी

लोक सेवा आयोग की पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।।

श्री कायस्थ सभा में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *