उत्तराखंड हाईकोर्ट में सचिव के बयान रिकार्ड_ 6 महीने के अंदर नगर निकाय चुनाव।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

उत्तराखंड हाईकोर्ट में सचिव के बयान रिकार्ड_ 6 महीने के अंदर नगर निकाय चुनाव

उत्तराखंड उच्च नयायालय ने राज्य में समय पर निकाय चुनाव नहीं कराने को लेकर दायर अलग अलग जनहित याचिकाओ में आज सचिव शहरी विकास नितिन भदौरिया हाजिर हुए। उन्होंने न्यायालय को आश्वस्त किया कि 6 महीने के भीतर राज्य में नगर निकाय चुनाव करा लिए जाएंगे।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा की खंडपीठ ने सचिव के बयान रिकॉर्ड करने के साथ ही दोनों याचिकाओं को लंबित रख दिया है और मामले की अगली सुनवाई 16 अप्रैल के लिए तय की है।
आपको बता दें कि जसपुर निवासी मो.अनीश व अन्य ने उच्च न्यायालय में पी.आई.एल.कर कहा कि नगर पालिकाओं और नगर निकायों का कार्यकाल 2 दिसम्बर को समाप्त हो गया था, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी सरकार ने चुनाव कराने का कार्यक्रम घोषित नहीं किया, उल्टा निकायों में अपने प्रशासक नियुक्त कर दिए।

प्रशासक नियुक्त होने की वजह से आमजन को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि निकायों के चुनाव कराने के लिए सरकार के संज्ञानरत पूर्व से ही एक जनहित याचिका न्यायालय में विचाराधीन हैं।
जनहित याचिका में कहा गया है कि सरकार को कोई अधिकार नहीं है कि वे निकायों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक नियुक्त करे। प्रशासक तब नियुक्त किया जाता है जब कोई निकाय भंग की जाती है। उस स्थिति में भी सरकार को छः माह के भीतर चुनाव कराना आवश्यक होता है। यहाँ इसका उल्टा है। निकायों ने अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है, लेकिन अभी तक चुनाव कराने का कर्यक्रम घोषित तक नहीं हुआ है। ऊपर से निकायों में अपने प्रशासक नियुक्त कर दिए जो कि संविधान के विरुद्ध है।
लोकसभा और विधानसभा के चुनाव निर्धारित समय से होते हैं लेकिन निकाय चुनाव तय समय में क्यों नहीं होते। नियमानुसार निकायों के कार्यकाल समाप्त होने से छः महीने पहले चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो जाना था, जो अभी तक नहीं हुआ।

More From Author

डीपीएस में आयोजित हुआ जापानी भाषा पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम “द मैजिक ऑफ जापान दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में जापानी भाषा पर आधारित एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रूद्रपुर। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने भुरारानी स्थित श्री भंजु राम अमर इंटर कॉलेज एवं अमर इंटरनेशनल स्कूल के 49वें वार्षिकोत्सव समारोह में पहुंचकर संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।

रुद्रपुर। मातृ दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल द्वारा बालाजीपुरम कॉलोनी फूलसूंगा में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

गुजरात में अयोजित हुई 15 वीं जूनियर नेशनल फुटसल चैंपियनशिप में उत्तराखंड राज्य के खिलाड़ियों ने अंडर 14 बालक वर्ग में सिल्वर मेडल व अंडर 19 बालक वर्ग टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर लहराया परचम।

यूएस नगर को कहा जाता है मिनी भारत- सीएम धामी रुद्पुर रोड शो में उमड़े जनसैलाब को देख सीएम अभिभूत हुए भारत की विविधता में एकता प्रदर्शित हुई