उत्तराखंड – यहां अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कूल बस, मची चीख पुकार –

  • उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कूल बस, दो बच्चे घायल

पिथौरागढ़:- पिथौरागढ़ के बेरीनाग से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। मंगलवार सुबह चौकोड़ी में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह हिमालया इंटर कालेज की बस स्कूली बच्चों को लेकर जा रही थी। तभी रास्ते में रोड पर एक बिजली की लाइन का तार गिरा हुआ था। तार हटाने के लिए बस चालक बस से बाहर उतरा तभी बस एकाएक ढलान पर चल पड़ी और खाई में पलटकर चीड़ के पेड़ से टकराकर रुक गई। हादसे में लक्षित पंत 10वीं कक्षा का छात्र और बिनीता बोहरा 12वीं कक्षा की छात्रा घायल हो गई। आनन-फानन में दोनों बच्चों को उपचार के लिए सीएचसी बेरीनाग पहुंचाया गया। जहां पर दोनों का उपचार किया जा रहा है।

More From Author

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध /यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प धर्मवीर सोंलकी के नेतृत्व में

मशाल प्रज्वलित कर विधायक शिव अरोरा ने किया राज्य स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ, 13 जनपदों के 1250 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखममुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड खेल प्रतिभाओं को निखारने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने का कार्य कर रहा है : शिव अरोरा

रमपुरा राजेश कोली हत्याकांड पर विधायक शिव अरोरा का सख्त रुख, बोले- दोषी पाताल में भी होंगे तो खोजकर जेल भेजेंगे, पीड़ित परिवार को हर हाल में मिलेगा न्यायविधायक बोले मुख्यमंत्री धामी की सरकार पीड़ित परिवार के साथ ख़डी है

हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष पर धर्मपुर मे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मे शामिल हुए विधायक शिव अरोरा ने बजरंगबली की आराधना कर समस्त क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यो का जायजा लिया अधिकारियों को 10 मई से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए