आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन – 2024 चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पुलिस व उत्तराखंड पुलिस द्वारा अंतर्राजीय समन्वय गोष्ठी का किया गया आयोजन।

Spread the love

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन – 2024 चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पुलिस व उत्तराखंड पुलिस द्वारा अंतर्राजीय समन्वय गोष्ठी का किया गया आयोजन

आज दिनांक 12/01/2024 को आर्क होटल बिलासपुर में  अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन श्री पीसी मीना महोदय तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊ परिक्षेत्र डॉ0 योगेंद्र सिंह रावत     वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली श्री सुशील चंद्रभान  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद श्री हेमराज मीणा    पुलिस अधीक्षक रामपुर श्री राजेश द्विवेदी और अन्य उच्च अधिकारीगण के द्वारा लोक सभा निर्वाचन वर्ष 2024 के चुनाव को शान्तिपूर्ण कराये जाने के सम्बन्ध में उच्चाधिकारीयों के आदेशानुसार उधमसिंहनगर जनपद के सीमाओं से लगने वाले थानों के अधिकारीयों के साथ बोर्डर मीटिंग की गयी।

बोर्डर मीटिंग में चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में आपसी ताल मेल बनाये रखने हेतु मोबाइल नम्बरों व अन्य आवश्यक सूचनाओं का आदान प्रदान किया गया।

उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड से फरार वांछित चल रहे अभियुक्तो की सूची का भी आदान प्रदान किया गया।

अवैध शराब तस्करी,अवैध अस्लाह की व अवैध नशा स्मैक आदि की रोकथाम के सम्बन्ध में भी चर्चा की गयी।

दोनों राज्यों के जनपद पुलिस को एक दूसरे की आवश्यकता पड़ने पर अविलम्ब सहायता करने पर भी विचार विमर्श किया गया।

मीडिया सेल
जनपद उधमसिंहनगर

More From Author

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत  अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर एवं अपना एंक्लेव में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया तथा अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय से कलेक्ट्रेट में भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में अक्षत वितरण टोली के सदस्यों द्वारा श्री राम मंदिर, अयोध्या से लाए गए 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी  द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के राजपत्रित अधिकारीगण के किया स्थानांतरण।