अवैध रूप से शुगर की आयुर्वेदिक दवा बनाने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Spread the love

अवैध रूप से शुगर की आयुर्वेदिक दवा बनाने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

काशीपुर। अवैध रूप से शुगर की आयुर्वेदिक दवा बनाने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि दो लोग फरार बताये गये हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने मीडिया को बताया कि विगत कुछ समय से काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत नकली आयुर्वेदिक शुगर दवाईयो को बनाने, ब्रिकी करने व दवाईयों को लम्बे समय तक सेवन करने वाले व्यक्तियों को किडनी सम्बन्धी समस्याएं आने की सूचनाएं लगातार प्राप्त हो रही थीं। इस सम्बन्ध में शुक्रवार को डॉ. आलोक कुमार शुक्ला ड्रग इंस्पेक्टर एवं जिला यूनानी अधिकारी उधमसिंहनगर के नेतृत्व में प्रशासन, जीएसटी व पुलिस टीम के द्वारा कुण्डेश्वरी स्थित एक मकान पर दबिश देकर आयुर्वेदिक दवाईयां बनाने में प्रयुक्त सामग्री बिना ब्राण्ड की दवाईयां, डिब्बों के बाहर लगने वाले रेपर, भारी मात्रा में शील्ड रेपर व बिना रेपर वाले भरे हुए डिब्बे तथा एलोपेथिक दवाईयां और अन्य सामान बरामद किया गया। बरामदगी के उपरांत कोतवाली काशीपुर में धारा 34/274/275/276/420 आईपीसी व धारा 33 आई ड्रग्स एंव कोस्मेटिक एक्ट में विक्रान्त सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी कुण्डेश्वरी व अन्य के विरुद्ध मुकदमा कायम कर विक्रान्त सिंह को गिरफ्तार किया गया।
एसपी के मुताबिक मामले में प्रशान्त सागर पुत्र स्व. विजेन्द्र सागर निवासी कुण्डेश्वरी तथा सतेन्द्र चौधरी पुत्र ओम प्रकाश निवासी वैशाली कालोनी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक अभियुक्तों द्वारा आम समाज में शुगर की बीमारी का इलाज करने के नाम पर आयुर्वेदिक दवाईयों में अंग्रेजी दवाईयों की गोलियों को भारी मात्रा में मिलाकर घर पर ही प्लास्टिक के डिब्बो में उक्त माल को पैक कर फेक फर्म के रेपर लगाकर आनलाईन व आफलाईन बेचकर भारी लाभ कमाया जा रहा है। उपरोक्त के द्वारा पूछताछ में बताया गया कि एक डिब्बे की लागत लगभग 300 रुपये बैठती है जिसे उनके द्वारा 1600 व 1800 रुपये में बेचा जा रहा है तथा प्रतिदिन लगभग 150 डिब्बे आनलाईन व आफलाईन बेचे जा रहे थे। कार्यवाही टीम में
डॉ. आलोक कुमार शुक्ला ड्रग इंस्पेक्टर / जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी जनपद उधम सिंह नगर,श्रीमती पूजा पाण्डेय असिस्टेन्ट कमिश्नर जीएसटी काशीपुर,
भीम सिंह कुटियाल नायब तहसीलदार काशीपुर, कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी, एसएसआई
प्रदीप मिश्रा, कुण्डेश्वरी चौकी प्रभारी विनोद जोशी, उपनिरीक्षक सन्तोष देवरानी, राजस्व उप निरीक्षक मुकेश कुमार, फूल सिंह व निर्मल मनोला, कांस्टेबल मुकेश कुमार, कुलदीप, गजेन्द्र, किशोर फर्त्याल, सुरेन्द्र सिंह तथा कार्यालय उपसहायक रुद्रपुर दिनेश कुमार थे।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

मुख्यमंत्री ने 27 डिप्टी जेलरों तथा 285 बंदी रक्षकों को वितरित किए नियुक्ति-पत्र

6 मार्च को रुद्रपुर की जनता का सपना होगा साकार 50 वर्गमीटर से नीचे के लोगो को निशुल्क मिलेगा मालिकाना हक