अध्यक्ष राज्य महिला आयो कुसुम कंडवाल ने आज निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स तस्लीम जहाँ की हुई हत्या का संज्ञान लेते हुए रुद्रपुर पहुँच कर घटनास्थल का जायजा लिया।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

अध्यक्ष राज्य महिला आयो कुसुम कंडवाल ने आज निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स तस्लीम जहाँ की हुई हत्या का संज्ञान लेते हुए रुद्रपुर पहुँच कर घटनास्थल का जायजा लिया।

रुद्रपुर।अध्यक्ष राज्य महिला आयोग श्रीमती कुसुम कंडवाल ने आज निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स तस्लीम जहाँ की हुई हत्या का संज्ञान लेते हुए रुद्रपुर पहुँच कर घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी। इसके उपरांत श्रीमती ने निजी अस्पताल जहाँ मृतका कार्य करती थी वहां जाकर संस्थान के वरिष्ठ अधिकारीयों से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मृतका के घर (गदरपुर ) जाकर उसके माता पिता व परिवार से मुलाक़ात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। श्रीमती कंडवाल ने कहा कि राज्य महिला आयोग व प्रदेश सरकार हर तरह से परिवार के साथ है। उन्होंने कहा की परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की जिस पर आयोग एक कमेटी बना कर जांच कराएगा और इस जाँच में किसी भी रूप से पुलिस का हस्तक्षेप नहीं होगा। जाँच किसी भी कंडीशन में प्रभावित नहीं होने दी जाएगी, जाँच बिल्कुल निष्पक्ष होंगी और दोषियों कोई किसी भी सूरत पर बक्शा नहीं जायेगा, आरोपी कोई सजा अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि तस्लीम हमारी बेटी थी और उसके परिजनों को साथ न्याय दिलाना हमारी जिम्मेदारी है, जिसे हम पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि कल इस प्रकरण में वह स्वंय जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में वार्ता करेंगी। उन्होंने कहा कि महिला आयोग प्रत्येक महिला के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि देवभूमि में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है, इस प्रकरण में परिवार जनों को संदेह है कि घटना को अंजाम देने में अन्य और लोग भी शामिल है। उन्होंने कहा कि परिजनों के मांग पर महिला आयोग अपनी अलग कमेटी बना कर इस पुरे प्रकरण कि निष्पक्ष जाँच करेगा और जो भी दोषी होगा उसे बक्सा नहीं जायेगा. उन्होंने कहा कि जाँच पूरी होने तक परिवार जन धैर्य रखें, उनको हर हाल में न्याय मिलेगा।
इस अवसर पर एएसपी मनोज कत्याल, निहारिका तोमर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, भाजपा महिला मोर्चा से रश्मि रस्तोगी, फरजाना बेगम, स्वेता मिश्रा आदि उपस्थित थे।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या रुद्रपुर मे आयोजित शोभायात्रा मे शामिल हुए विधायक शिव अरोरा, विधायक बोले भगवान कृष्ण की कृपा क्षेत्रवासियो पर बनी रहे

शक्तिफार्म-भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान अनवरत जारी है। जिसके तहत आज शक्ति फार्म स्थित टैगोर नगर के श्री दुर्गा मंदिर प्रांगण में सदस्यता अभियान चलाया गया ।