Saturday, July 27, 2024

Latest Posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर काशीपुर महिला कांग्रेस ने महिलाओं को किया सम्मानित

काशीपुर। आज दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। यह महिलाओं के सम्मान और उनके सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उत्थान को मजबूत बनाने के लिए मनाया जाने वाला एक उत्सव है। इसे आधुनिक समय में महिला अधिकारों की प्रोत्साहन, समाज में समानता के लिए लड़ाई और महिलाओं की उपलब्धियों की उन्नति के लिए समर्पित किया जाता है। कांग्रेस की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा व उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के निर्देशानुसार महिला काशीपुर कांग्रेस अध्यक्ष पूजा सिंह के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर काशीपुर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र में सामाजिक, धार्मिक व राजनैतिक तौर पर उत्कृष्ट रूप से सहभागिता निभाने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अपने संबोधन में महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अलका पाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायतों में महिलाओं को पचास फीसदी आरक्षण दिया। वर्तमान में भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है, लेकिन महिलाओं के हित में कोई कारगर योजना लागू नहीं की गई है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए अलका पाल ने महिलाओं से आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने का आहवान किया। महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने कर्तव्य और अधिकार जानने और समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मातृशक्ति यूं ही नहीं कहा जाता, वे शक्ति स्वरूपा हैं। इस अवसर पर महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य करने की अपेक्षा की गई। इस दौरान शमा परवीन, वंदना अरोरा, ऋचा गुप्ता, आशा श्रीवास्तव, वंदना डोभाल, सुजाता शर्मा, रंजना गुप्ता, कुमकुम, डा. रश्मि जोशी, जसविंदर कौर, संतोष कौर, बेबी कौर, सुरेन्द्र कौर, कामिनी श्रीवास्तव, अनुश्री भारद्वाज, उंजिला फातिमा, आदेश आदि मुख्यतः उपस्थित रहीं।

About The Author

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.